Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गोरखपुर: एंबुलेंस ना मिलने पर सिपाहियों ने ठेले पर लादकर युवक को पहुंचाया अस्पताल, लोग कर रहे हैं तारीफ

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बीमार युवक को एंबुलेंस नहीं मिली तो यूपी पुलिस के सिपाहियों ने ठेले पर लादकर जिला अस्पताल पहुंचे। सिपाहियों के इस सराहनीय कदम की अब तारीफ हो रही है। वहीं, मामला एएसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने दोनों सिपाहियों को अपने कार्यालय में बुलाकर उनका सम्मान किया।

police constable taken patient man to the hospital in gorakhpur

जानकारी के अनुसार, कैण्‍ट इलाके के चेतना तिराहे के पास एक अज्ञात युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था। इस बीच किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद दो सिपाही मौके पर पहुंचे। दोनों सिपाहियों ने 108 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की। लेकिन वहां से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलने पर आखिरकार दोनों सिपाही खुद उस अज्ञात युवक को लादकर जिला अस्पताल ले गए और उसको भर्ती कराया।

दोनों कांस्टेबलों ने बताया कि उन्‍होंने एंबुलेंस से लेकर कई गाड़ियों को रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन, जब किसी गाड़ी वाले ने गाड़ी नहीं रोकी तो थक हार कर उन लोगों ने ठेले वाले को बुलाकर उस युवक को लादकर जिला अस्‍पताल ले गए। जिससे उसका इलाज जल्द से जल्द शुरू होने के साथ उसकी जान बच सके। एएसपी/सीओ कैण्‍ट रोहन प्रमोद बोत्रे ने दोनों कांस्टेबलों को अपने कार्यालय में बुलाकर उनका सम्‍मान किया।

एएसपी बोत्रे ने बताया कि वे दोनों सिपाही जग प्रसाद चौधरी और दिनेश कुमार को बधाई देते हैं, जिन्‍होंने बीमार युवक को अस्‍पताल पहुंचा कर नेक काम किया है। आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी घायल अवस्था में दिखे, तो उसे बेहिचक अस्पताल पहुंचाने में उसकी मदद करें। ये धारणा छोड़ दें कि उन्‍हें पुलिसिया कार्रवाई से गुजरना पड़ेगा। पुलिस आप से किसी भी तरह का कोई सवाल जवाब नहीं करेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+