Gorakhpur News: सिपाही की छत से गिरकर मौत,राजघाट थाने पर थी तैनाती
गोरखपुर के राजघाट थाने पर तैनात सिपाही की छत से गिरने के कारण मौत हो गयी है। वह राजघाट थाने के बसंतपुर चौकी पर तैनात थे। थाने के बैरक के प्रथम तल पर सो रहे थे सोमवार देर रात उनकी छत से गिरने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार
Gorakhpur News: गोरखपुर के राजघाट थाने पर तैनात सिपाही की छत से गिरने के कारण मौत हो गयी है। वह राजघाट थाने के बसंतपुर चौकी पर तैनात थे। थाने के बैरक के प्रथम तल पर सो रहे थे सोमवार देर रात उनकी छत से गिरने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, राजघाट के बसंतपुर चौकी पर तैनात सिपाही अभिषेक सिंह मूल रुप से बलिया के रहने वाले हैं। वह 2021 बैच के सिपाही थे। राजघाट थाने में वह पिछले दस माह से तैनात थे। बैरक के प्रथम तल पर ही वह सोते थे। हर बार की तरह सोमवार को भी वो छत पर सो रहे थे। पुलिसकर्मियों का कहना है कि मंगलवार भोर में उनका शरीर असंतुलित हो गया और वह नीचे गिर पड़े। उनको अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो चुकी थी।
अभिषेक सिंह का विवाह अभी नहीं हुआ था। उनकी मौत की खबर से पुलिस विभाग व परिजनों में शोक की लहर है। पुलिसकर्मी अपने साथी की इस आकस्मिक मौत से स्तब्ध हैं।
Gorakhpur News: गोरखपुर में मनबढ़ों के हौसले बुलंद,सिपाही की फाड़ी वर्दी
अभिषेक की मौत की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर तत्काल मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने इस पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सिपाही की आकस्मिक मौत से दु:ख पहुंचा है।












Click it and Unblock the Notifications