Gorakhpur News: झाडू-पोछा लगाते-लगाते महिला ने साफ कर दी तिजोरी,थाने पहुंचा मामला

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से घर में काम करने वाली महिला द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। हालांकि घर वालों की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला सहित दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पीली धातु बरामद की गयी है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि क्षेत्र के एक घर में काम करने वाली महिला सावित्री ने तिजोरी में रखी पीली धातुएं चोरी कर ली। परिजनों की तहरीर पर छानबीन शुरु की गयी तो अभियुक्ता सावित्री पत्नी जोगेन्द्र निवासिनी रामपुर थाना खोराबार जनपद गोरखपुर गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही इसने जिसे ये पीली धातुएं बेची थी उन्हें भी गिरफ्तार किया।इसमें अशोक कुमार वर्मा पुत्र स्व0 देव नारायण वर्मा व अंशू कुमार वर्मा पुत्र अशोक कुमार वर्मा निवासीगण हाँसूपुर घंटाघर के पास थाना राजघाट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इनके पास से चोरी की 01 अदद पीली धातु का हार, 02 अदद पीली धातु की माला, 01 जोड़ा पीली धातु का झाला व 01 अदद जोड़ा पीली धातु का कंगन भी बरामद किया गया है।

gorakhpur police

उन्होंने बताया कि आरोपियों पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक खोराबार विजय कुमार सिंह, उ0नि0 सत्यप्रकाश त्रिपाठी, उ0नि0 मधुरेश द्विवेदी, हे0का0 लोकनाथ सिंह, हे0का0 अमन कुमार सिंह, का0मो0 फहीम व का0 मुकेश प्रसाद थाना खोराबार जनपद गोरखपुर शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+