सुभाष हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा, डंडे सहित बरामद हुई ये चीजें
गोरखपुर की गुलरिहा पुलिस ने सुभाष हत्याकांड के तीन आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

गोरखपुर की गुलरिहा पुलिस ने शिवपुर साहबाजगंज के सुभाष चौहान की हत्या मामले में बुधवार को तीन आरोपियों गौरव,छोटू व रवि गुप्ता को खजांची चौराहे से गिरफ्तार किया।पुलिस ने इनके पास से हत्या में प्रयुक्त दो डंडा भी बरामद किया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।इस मामले के सभी पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक,शिवपुर सहबाजगंज निवासी रामकिशुन का सब्जी लेने के दौरान कुछ लोगों से विवाद हो गया।उन लोगों ने रामकिशुन की पिटाई कर दी।घर पहुंचकर रामकित्शुन ने पूरी बात अपने बड़े भाई सुभाष को बताई। यह सुन सुभाष उलाहना लेकर आरोपियों के घर गया।इस बात से नाराज आरोपियों ने सुभाष की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी।
घटना के बाद एक नामजद आरोपी अंशु पुत्र राधेश्याम निवासी शिवपुर साहबाजगंज को 8 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं उसकी अंशु की मां नंदिनी को पुलिस ने बीते शनिवार को गिरफ्तार किया था।
शाहपुर पुलिस ने बुधवार को शातिर अपराधी रिंकू निषाद निवासी गुलरिहा बाजार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद भी बरामद किया है। पुलिस ने उसे रेलवे के लोको ग्राउंड के पास से पकड़ा।












Click it and Unblock the Notifications