PM Modi: नरेन्द्र मोदी के पहली बार सीएम बनने और गोरखपुर का यह है खास कनेक्शन
PM Modi Visit Gorakhpur: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज गोरखपुर दौरा है। वह यहां गीता प्रेस शताब्दी वर्ष समारोह में हिस्सा लेने और पूर्वांचलवासियों को वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने आ रहे हैं। पीएम मोदी व गोरखपुर का रिश्ता बहुत खास व पुराना है। यहीं पर उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री बनाए जाने की जानकारी हुई थी।
पार्टी प्रेदश मुख्यालय से जब आया फोन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 2001 में गोरखपुर आए हुए थे। उस समय वह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव थे। इसी दौरे के दौरान उन्हें प्रदेश कार्यालय से संदेश आया कि आपको दिल्ली बुलाया गया है। दिल्ली पहुंचने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने गुजरात जाकर मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने को कहा था। इसी संदेश के बाद वह गुजरात के मुख्यमंत्री बनाए गये थे।

गुजरात सीएम की मिली थी नई जिम्मेदारी
90 के दशक में नरेन्द्र मोदी आरएसएस से भाजपा में आ चुके थे। वह पार्टी को मजबूत करने के लिए कई राज्यों के दौरे पर थे। इसी क्रम में वह 2001 में गोरखपुर पहुंचे थे। गोरखपुर स्थित अंबेडकर पार्क में उनका कार्यक्रम था। कार्यक्रम में गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ मंडल के कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी बैठक के बाद वह सर्किट हाउस में थे। तभी पार्टी मुख्यालय से फोन आया कि उन्हें दिल्ली बुलाया गया है। फिर वह यहां से दिल्ली के लिए निकल पड़े। वहां उन्हे गुजरात के सीएम की नई जिम्मेदारी दी गयी।
PM Narendra Modi: पीएम मोदी का यूपी दौरा आज, गोरखपुर व वाराणसी को देंगे यह बड़ी सौगात
कार्यकर्ताओं को जब लगाई थी फटकार
गोरखपुर दौरे पर आए नरेन्द्र मोदी ने संगठन पदाधिकारियों व आम कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी।
बैठक में नौ जिलों के संगठन के लोग मौजूद थे। इस बैठक के लिए नीला व लाल कार्ड जारी किया गया था। नीला कार्ड जिलाध्यक्ष, महामंत्री व प्रदेश परिषद के सदस्यों के लिए था। जबकि लाल कार्ड ब्लॅाक अध्यक्ष और महामंत्री के लिए था। बैठक में पदाधिकारियों के साथ आम कार्यकर्ता भी पहुंच गए थे। इस पर पीएम मोदी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आयोजकों को फटकार लगाई थी।
{document1}










Click it and Unblock the Notifications