PM Narendra Modi: पीएम मोदी का यूपी दौरा आज, गोरखपुर व वाराणसी को देंगे यह बड़ी सौगात
PM Modi UP Visit Today News: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज उत्तर प्रदेश दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह गोरखपुर व वाराणसी को कई महत्वपूर्ण सौगात देंगे। उनके स्वागत के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। पीएम वाराणसी में 12,100 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्धाटन व शिलान्यास करेंगे। वहीं गोरखपुर में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
गोरखपुर को देंगे यह सौगात
प्रधानमंत्री सबसे पहले उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंचेंगे। सीएम सिटी गोरखपुर में वह लगभग दो घंटे रहेंगे। पीएम गीता प्रेस शताब्दी वर्ष समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद गोरखपुर रेलवे स्टेेशन पहुंचेंगे। जहां पीएम गोरखपुर जंक्शन के 693 करोड़ रुपए की पुनर्विकास परियोजना की आधारशिला रखेंगे। यहीं से पीएम प्रदेशवासियों को वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे। इस ट्रेन को पीएम हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वाराणसी के लिए रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री वाराणसी में 12,100 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का
उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-सोन नगर रेलवे लाइन के बीच समर्पित फ्रेट कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। एनएच-56 के वाराणसी-जौनपुर खंड के बीच निर्मित चार लेन की सड़क का लोकार्पण करेंगे, जिससे वाराणसी से लखनऊ तक की यात्रा आसान और तेज हो जाएगी।
प्रधानमंत्री मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। यूपी में लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि के ऋण, पीएमएवाई ग्रामीण घरों की चाबियां और आयुष्मान कार्ड वितरित करेंगे।
इतने बजे पहुंचेंगे गोरखपुर व वाराणसी
पीमए करीब 2:30 बजे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंचेंगे, जहां वे गीता प्रेस, गोरखपुर के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेनों को झंडी
दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री शाम करीब 5 बजे वाराणसी पहुंचेंगे, जहां वे एक सार्वजनिक
कार्यक्रम में भाग लेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और
लोकार्पण करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications