Gorakhpur News: गोरखपुर में पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक सड़क होगी फोरलेन,पौने तीन करोड़ आएगी लागत
गोरखपुर में लगातार सड़कों का जाल बिछ रहा है। पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक फोरलेन किया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया जाएगा।

Gorakhpur News: योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद गोरखपुर में लगातार सड़कों पर काम किया जा रहा है। इसी क्रम में गोरखपुर के पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक की सड़क को फोरलेन किया जाएगा। इसकी लंबाई लगभग दो किलोमीटर है। इसके निर्माण पर 277 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।
पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसका डीपीआर तैयार कर लोक निर्माण विभाग ने मुख्यालय भेजा था। व्यय वित्त समिति से स्वीकृति के बाद टेंडर जारी कर दिया गया है।
25 मीटर चौड़ा इस फोरलेन के दोनों किनारों पर पक्के नाले का निर्माण कराया जाएगा। सड़क निर्माण में 49 करोड़ रुपए ही लगेंगे। लेकिन बिजली विभाग,जलकल व वन विभाग को मुआवजा देना है। इसलिए इसकी कुल लागत 277 करोड़ रुपए आएगी।
निर्माण खंड-3 अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि जल्द ही पैैडलेगंज से फिराक चौराहे तक फोरलेन निर्माण का कार्य शुरु कर दिया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जनवरी से निर्माण प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। एक साल में यह सड़क तैयार हो जाएगी।
योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद गोरखपुर में सड़कों का व्यापक जाल बिछा हुआ है। वर्तमान समय में गोरखपुर- लखनऊ मार्ग पर सिक्सलेन का भी निर्माण किया जा रहा है। गोरखपुर को अन्य जिलों से जोड़ने वाले सभी मार्ग फोरलेन हैं।












Click it and Unblock the Notifications