Gorakhpur News: स्कूल से घर जाते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आया मासूम, मौत

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एम्स थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में फोरलेन क्रॉसिंग पर स्कूल से घर जा रहे मासूम को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मासूम गिर पड़ा। उसे इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग निवासी हार्दिक सिंह उर्फ आयुष (7) पुत्र सुभाष उर्फ साधु, गोकुल चिल्ड्रेन एकेडमी रामपुर बुजुर्ग में यूकेजी में पढ़ता था। स्कूल के सामने ही सड़क पार करके उसका घर है। बुधवार को दोपहर में 1.30 बजे स्कूल की छुट्टी होने पर हार्दिक अपने भाई गौरव (15) व सौरभ (12) के साथ घर जाने के लिए निकला था। फोरलेन पर कुशीनगर की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी।

gorakhpur

इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर बच्चों को हाईवे पार न कराने का आरोप लगाया है। परिजनों को कहना है कि कोई शिक्षक अगर बच्चों को सड़क पार कराता तो आज यह हादसा न होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+