Gorakhpur: पुलिस व पशु तस्करों में हुई मुठभेड़,एक घायल
गोरखपुर में पुलिस व पशु तस्करों में आए दिन मुठभेड़ हो रहा है।गोरखपुर पुलिस पशु तस्करों पर सख्ती से पेश आ रही है। रविवार भोर चिलुआताल पुलिस व तीन पशु तस्करों में मुठभेड़ हो गयी।जिसमें एक पशु तस्कर गोली लगने से घायल हो गया
गोरखपुर,18सितंबर: गोरखपुर में पुलिस व पशु तस्करों में आए दिन मुठभेड़ हो रहा है।गोरखपुर पुलिस पशु तस्करों पर सख्ती से पेश आ रही है। रविवार भोर चिलुआताल पुलिस व तीन पशु तस्करों में मुठभेड़ हो गयी।जिसमें एक पशु तस्कर गोली लगने से घायल हो गया और दो फरार हो गए। एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।इस आरोपी ने कुछ दिन पूर्व गुलरिहा पुलिस पर फायरिंग की थी।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल सुधीर सिंह को सूचना मिली की बाइक सवार पशु तस्कर रामपुर चक के पास रेकी कर रहे हैं। क्राइम ब्रांच के स्वाट प्रभारी मनीष यादव के साथ मोहरीपुर में घेर लिया। पुलिसकर्मियो को देख बाइक सवार पशु तस्कर ने तमंचा से फायरिंग कर दी और वापस रामपुर चक गांव की तरफ भागे। टीम ने घेराबंदी की तो बाइक लेकर गड्ढे में गिर गए। जिसके बाद दो बदमाश भाग गए जबकि एक बदमाश पुलिस पर फायर करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गयी।
पूछताछ में उसकी पहचान कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा हरदो गांव निवासी जुल्फिकार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वह कुबेरस्थान थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके ऊपर 14 मुकदमे दर्ज हैं। वह गौ तस्कर है तथा 20 दिन पूर्व गुलरिहा में पुलिस पर जानलेवा हमला करने की घटना में शामिल था। बीते पांच साल में पकड़े गए तस्करों की जिले की पुलिस विवरण जुटा रही है। आरोपितों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने के साथ ही जिस क्षेत्र के आरोपित रहने वाले हैं उसे थाने पर हिस्ट्रीशीट खुलेगी।












Click it and Unblock the Notifications