CM योगी पर आपत्तिजनक पोस्‍ट करना पड़ा महंगा, नर्सिंग होम संचालक सहित दो गिरफ्तार

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में शाहपुर पुलिस ने सत्यम नर्सिग होम के संचालक डॉ. रामप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही गोला के दो शख्स में से एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फेसबुक पर डाली थी आपत्तिजनक पोस्ट

फेसबुक पर डाली थी आपत्तिजनक पोस्ट

दरअसल, नर्सिग होम संचालक ने फेसबुक और एक वॉट्सएप ग्रुप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कई आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। एक व्यक्ति ने पुलिस उच्चाधिकारियों को ट्वीट कर शिकायत की तो एसएसपी ने साइबर सेल को आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी। छानबीन में उस वॉट्सएप ग्रुप के एडमिन का पता लगाने के साथ ही आईपी एड्रेस की मदद से मोबाइल नंबर का पता लगाया।

कोर्ट ने भेजा जेल

कोर्ट ने भेजा जेल

मोबाइल फोन का नंबर शाहपुर इलाके में नर्सिग होम चलाने वाले डॉ. रामप्रकाश यादव का निकला। पुलिस ने पहले वॉट्सएप ग्रुप के एडमिन को हिरासत में लिया, बाद में एडमिन से तहरीर लेकर नर्सिग होम संचालक के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया और संचालक को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने संचालक को कोर्ट में पेश किया, ​जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की मानें तो इनके डिग्री की जांच के लिए सीएमओ को पत्र लिखा जाएगा, नर्सिंग होम के स्वामित्व को लेकर कई विवादास्पद तथ्य सामने आए हैं, स्वामित्व की जांच शुरू कर दी गई है।

फरार आरोपी की तलाश जारी

फरार आरोपी की तलाश जारी

इसी क्रम में थाना गोला क्षेत्र में दो अभियुक्त बनाए गए हैं, जिसमें से पीर मोहम्मद की गिरफ्तारी हो गई है दूसरा फरार चल रहा है। बता दें, वॉट्सएप ग्रुप में सीएम योगी की महिला के साथ शादी की मनगढ़ंत आपत्तिजनक कार्ड डालने वाले आरोपी रामप्रकाश यादव को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वॉट्सएप ग्रुप के एडमिन सतेंद्र कुमार की शिकायत के बाद शाहपुर पुलिस ने आरोपी 503, 505(2) और IT एक्ट 67 के तहत गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+