Indian Railway: जानिए क्या है रेलवे की खास पहल, क्यो जारी किया स्टेशन कोड
Railway Update Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर व आस - पास के वस्टेशनों के कोड जारी किए हैं। यह कोड पोर्टल पर अपलोड भी कर दिए गए हैं। इस कोड के माध्यम से यात्री आरक्षण करा सकते हैं।
केंद्र सरकार की अमृत भारत योजना के तहत स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसी क्रम में देश के 713 स्टेशनों के कोड व नाम जारी किए गए हैं। इसमें गोरखपुर स्टेशन आस- पास के 15 स्टेशनों के नाम व कोड जारी किए गए है। इस कोड के कई फायदे हैं।

इन स्टेशनों के जारी हए कोड आनंदनगर का कोड एएनडीएन, कैम्पियरगंज का सीएम, डोमिनगढ़ का डीएमजी, गोरखपुर कैंट जीकेसी,गोरखपुर जंक्शन जीकेपी, नकहा जंगल जेईए, खलीलाबाद का केएलडी, मगहर का एमएचएच, मानीराम का एमआईएम,नौतनवां का एनटीवी, सिद्धार्थनगर का एसएसडीएन, पीपीगंज का पीजी, शोहरतगढ़ का एसओटी, शहजनवां का एसडब्लूए, उसका बाजार का यूबी।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ने एक खास योजना की शुरुआत की है। इस कोड की मदद से यात्रियों को बड़े स्टेशनों पर यात्रियों का बोझ कम होगा और छोटे छोटे स्टेशनों पर यात्री बढ़ेगे। यात्रियों को रिजर्वेशन कराने में सहूलिय होगी।












Click it and Unblock the Notifications