Indian Railway: NER के ट्रेनों की बढ़ी रफ्तार,इन रेलखण्डों पर यात्रियों को मिलेगी राहत

पूर्वोत्तर रेलवे के 15 रेलखंडों पर ट्रेनों की गति बढ़ाई गयी है। अब इन रूटों पर ट्रेनें 110 की स्पीड से दौड सकेंगी।

train

Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए 15 नए रेलखंडों पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ा दी है।अब कम समय में इन रूटों पर कम समय में अधिक दूरी तय की जा सकेगी। जहां पहले इस पर ट्रेनों की रफ्तार 80 से 90 किमी प्रति घंंटा थी वहीं अब इनकी रफ्तार 110 किमी प्रति घंटा होगी। इसके लिए पटरियों व स्लीपर का वजन बढ़ाया गया है। इसके साथ ही नौ रेलखंडों में लूप लाइनों की गति बढ़ाई गयी है।

पूर्वात्तर रेलवे के सीपीआर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 15 नए रेलखंडों में अब ट्रेन तेज रफ्तार से चल सकेंगी। वर्ष 2022-23 में कुल 617 किमी रेलपथ पर गति बढ़ाई गई है। वाराणसी-प्रयागराज, छपरा कचहरी-थावे, मऊ-शाहगंज, औड़िहार-गाजीपुर सिटी, छपरा-औड़िहार, लखनऊ-मल्हौर, रामनाथपुर मुफ्तीगंज ओवरब्रिज और गोंडा-बहराइच रेलखंड पर लूप लाइन पर ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है।

पीलीभीत- मझोला पकडिया,भोजीपुरा-पीलीभीत, मझौला पकडियां-टनकपुर,फेफना-इंदारा,बरेली सिटी-लालकुआं,बरेली सिटी-कासगंज,पीलीभीत-शाहजहांपुर,डालीगंज-मैलानी,भटनी-इंदारा,गोंडा-बहराइच,माधोसिंह, हड़िया खास,
गोरखपुर-कैंट-वाल्मिकी नगर,मनकापुर-अयोध्या,कासगंज-मथुरा व सिवान-थावे रेलखंडो पर ट्रेनों की गति बढ़ा दी गयी है।

पूर्वोत्तर रेलवे के 65 स्टेशनों पर डिजिटल लॉक खोले गए हैं। बैग रखने के लिए प्रति 24 घंटे 15 रुपये और लॉकर लेने के लिए 20 रुपये शुल्क देने होंगे। दिसंबर, 2022 में गोरखपुर जं. पर 03, डोमिनगढ़, मोतीगंज, झिलाही, नेपालगंज रोड, इटियाथोक, पचपेड़वा, गंजहवां, गोंडा, मनकापुर, नानपारा, शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, कादीपुर और रजवाड़ी स्टेशनों पर एक-एक डिजिटल लॉक खोले गए है।

Recommended Video

    Budget 2023: Railway को सौगात, Hydrogen Fuel वाली ट्रेन के साथ मिलेगा बहुत कुछ। वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+