UP News: वन्दना गुप्ता ने वेटलिफ़्टिंग में स्वर्ण जीत बढ़ाया पूर्वोत्तर रेलवे का मान
Railway News Uttar Pradesh: पूर्वाेत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। 06 से 09 नवम्बर, 2023 तक मुम्बई में आयोजित अखिल भारतीय वेट लिफ्टिंग रेलवे चैम्पियनशिप-2023 में पूर्वाेत्तर रेलवे की वेट लिफ्टर वन्दना गुप्ता ने स्वर्ण पदक, सरस्वती राउत एवं बी.एन. उषा ने रजत पदक तथा पूनम यादव एवं साकेनबी ने कांस्य पदक प्राप्त कर पूर्वोत्तर रेलवे को गौरवान्वित किया। इसके अतिरिक्त 05 से 09 नवम्बर, 2023 तक गोवा में आयोजित हुई 37वें राष्ट्रीय खेल चैम्पियनशिप-2023 में उत्तर प्रदेश की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम में पूर्वोत्तर रेलवे के दो हैंडबॉल खिलाड़ी एवं हैंडबॉल कोच ने प्रतिनिधित्व किया है।
मुम्बई में आयोजित अखिल भारतीय वेट लिफ्टििंग चैम्पियनशिप-2023 में पूर्वाेत्तर रेलवे की भारोत्तलक वन्दना गुप्ता ने स्वर्ण पदक, सरस्वती राउत एवं बी.एन. उषा ने रजत पदक, तथा पूनम यादव एवं साकेनबी ने कांस्य पदक प्राप्त कर पूर्वोत्तर रेलवे की झोली में कुल 05 पदक डाले। इसके अतिरिक्त 05 से 09 नवम्बर, 2023 तक गोवा में आयोजित हुई 37वें राष्ट्रीय खेल चैम्पियनशिप-2023 में उत्तर प्रदेश की टीम की तरफ से खेल रहे पूर्वोत्तर रेलवे के हैण्डबॉल खिलाड़ी सौरव सिंह एवं अश्विनी यादव के शानदार प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

Indian Railway: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बढ़ाई गोमतीनगर-हावडा स्पेशल ट्रेन के फेरों की संख्या
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पूर्वाेत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष एस. सी. श्रीवास्तव, महासचिव पंकज कुमार सिंह, हैंडबॉल सचिव कृष्ण चन्द्र सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चन्द्र विजय सिंह एवं हैंडबाल टीम के कोच अरविन्द कुमार यादव तथा भारोत्तोलन कोच स्वाति सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।












Click it and Unblock the Notifications