Indian Railway: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बढ़ाई गोमतीनगर-हावडा स्पेशल ट्रेन के फेरों की संख्या
Railway Update News: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 05080/05079 गोमतीनगर-हावड़ा-गोमतीनगर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 16 नवम्बर से 28 दिसम्बर,2023 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को गोमतीनगर से तथा 17 नवम्बर से 29 दिसम्बर,2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को हावड़ा से सात फेरों के लिये किया जायेगा । इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा ।
05080 गोमतीनगर-हावड़ा साप्ताहिक विशेष गाड़ी 16 नवम्बर से 28 दिसम्बर,2023 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को गोमतीनगर से 15.55 बजे प्रस्थान कर गोण्डा से 17.50 बजे, बस्ती से 19.07 बजे, खलीलाबाद से 19.33 बजे, गोरखपुर से 21.05 बजे, देवरिया सदर से 22.15, सीवान से 23.20 बजे, दूसरे दिन छपरा से 00.30 बजे, हाजीपुर से 01.55 बजे, बरौनी से 03.50 बजे, किऊल से 05.17 बजे, झाझा से 08.45 बजे, जसीडीह से 09.19 बजे, मधुपुर से 09.46 बजे, चितरंजन से 10.26 बजे, आसनसोल से 11.10 बजे, दुर्गापुर से 11.42 बजे तथा बर्द्धमान से 11.52 बजे छूटकर हावड़ा 15.00 बजे पहुंचेगी ।

Indian Railway: गोरखपुर-यशवतंपुर एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों का बदला मार्ग, कई का हुआ शार्ट ओरिजेशन
05079 हावड़ा-गोमतीनगर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 17 नवम्बर से 29 दिसम्बर,2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को हावड़ा से 16.20 बजे प्रस्थान कर बर्द्धमान से 17.37 बजे, दुर्गापुर से 18.40 बजे, आसनसोल से 19.50 बजे, चितरंजन से 20.10 बजे, मधुपुर से 20.50 बजे, जसीडीह से 21.15 बजे, झाझा से 22.55 बजे, किऊल से 23.57 बजे, दूसरे दिन बरौनी से 02.20 बजे, हाजीपुर से 04.10 बजे, छपरा से 06.25 बजे, सीवान से 07.30 बजे, देवरिया सदर से 08.50 बजे, गोरखपुर से 10.20 बजे, खलीलाबाद से 11.00 बजे, बस्ती से 11.28 बजे तथा गोण्डा से 13.00 बजे छूटकर गोमतीनगर 14.00 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 08 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications