गौशाला में दिया जा रहा सड़ा हुआ भूसा और चारा, दो महीने में 20 गायों की मौत
गोरखपुर। यूपी सरकार करोड़ों रुपये गौशाला पर खर्च कर रही है लेकिन उनके मातहत इस योजना में पलीता लगा रहे हैं। ताजा मामला देवरिया जनपद का है, जहां के गौसेवक ने खुलासा किया कि यहां 2 महीने में लगभग 20 गायों की मौत हो गई है और यहां गोवंश को चारे में सड़ा हुआ भूसा दिया जाता है। उसने यह भी दावा किया कि अगर यहां खुदाई होगी तो सब यहां मिल जाएंगे। यहां बन रहे गौशाला के निर्माण में घटिया सामानों का प्रयोग किया जा रहा है।

जनपद के देसही देवरिया का रामपुर श्रीमाली गांव है, जहां एक अस्थाई गौशाला बनाया गया है। बताया गया कि यहां गोवंश के खाने-पीने और रहने के लिए पूरी व्यवस्थाएं हैं लेकिन, जब यहां मीडिया टीम पहुंची तो जो निर्माण चल रहा था वो एकदम घटिया था। गौशाला बनाने में घटिया क्वालिटी की ईंट और सफेद बालू का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके बाद गोवंश की सेवा करने वाले मुख्तार ने खुलासा किया कि यहां कोई व्यवस्था नहीं है। प्रधान द्वारा सड़ा हुआ भूसा खिलाया जाता है और यहां पर गर्मी की वजह से अभी तक 20 गोवंश की मौत हो चुकी है।

जब गौशाला के निर्माण के बारे में पूछा तो निर्माण कर रहे कारीगर इंद्रजीत का कहना था कि 2 नंबर ईंट का प्रयोग किया जा रहा है और केवल सफेद बालू का प्रयोग किया जा रहा है।

जब इस मामले पर सीडीओ शिवशरणप्पा से पूछा तो उनका कहना था कि इस कुल 3 गोवंशों की मौत हुई है। घटिया निर्माण और सड़े हुए चारे पर बताया कि इसकी जानकारी अभी मिली है, जांच और कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications