UP: गोरखपुर के अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही नीतीश सिंह ने टर्की की सबसे ऊंची चोटी माउंट अरारत पर लहराया तिरंगा

Gorakhpur News: गोरखपुर के अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह ने टर्की देश के सबसे ऊंची चोटी माउंट अरारत (16854 फिट) को फतह करते हुए तिरंगा फहराया है। विपरीत में भी नीतीश ने हिम्मत नहीं हारी और चढ़ाई जारी रखी।

नीतीश 22 जुलाई को दिल्ली से इस्तामबुल पहुंचे, वहां से बस द्वारा 22 घंटे का सफर तय करके टर्की के दोगुबेयाजित सिटी पहुंचे। 23 जुलाई को आराम करने के बाद 24 जुलाई की सुबह 8:00 बजे चढ़ाई की शुरुआत की। करीब 6 घंटे चढ़ाई करने के बाद पहले कैंप पर पहुंचे। जिसकी ऊंचाई 3000 मीटर थी। बारिश व मौसम खराब होने के कारण थोड़ी चढ़ाई में दिक्कत आई। अगले दिन दूसरे कैंप के लिए 4 घंटे कठिन चढ़ाई के बाद करीब 1 बजे बेस कैंप 4200 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचे।

gorakhpur

नीतीश को इस मिशन को कम से कम टाइम में पूरा करना था। बेस कैंप के ऊपर केवल बादल ही दिखाई दे रहा था और मौसम भी खराब था ।फाइनल समिट के लिए 26 जुलाई 12:30 बजे निकले, कठिन व खड़ी चढ़ाई पर समिट करने में दिक्कत आ रही थी क्योंकि पूरा का पूरा पत्थरों से भरा हुआ रास्ता था। जहां पर एक दो बार पत्थर ऊपर से भी आए और एक दो बार पैरों से खिसक के नीचे गए बहुत डर भी लग रहा था। ऊपर से हड्डी गला देने वाला माइनस 15 डिग्री का टेंपरेचर था । कभी कभी चलते चलते कहीं ना कहीं हिम्मत भी टूटती थी लेकिन लक्ष्य को पूरा करना था।

राष्ट्रीय ध्वज को देख कर कुछ शक्ति मिली। चलने के बाद जब सवेरा हुआ मंजिल सामने दिखी तो हौसला और बुलंद हुआ। मंजिल एकदम करीब था करीब 6 घंटे चलने के बाद सुबह 7:15 टर्की टाइम और करीब 9:45 भारत टाइम पर भारत का गौरवशाली तिरंगा फहराया । एचपीसीएल, भारतीय सेना व उत्तर प्रदेश सरकार का लोगो माउंट अरारत पर फहराया। माउंट अरारत की पूरी चढ़ाई 42 घंटे में पूर्ण किया। नीतीश माउंट अरारत की चढ़ाई करने वाले पहले भारतीय व्यक्ति है जिसने टर्की देश के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट अरारत पर भारत का तिरंगा लहराया।

अभी तक इन चोटियों पर लहराया तिरंगा एवं जन जागरूकता के लिए संदेश

1. 2016 में दिल्ली में 1 साल का प्रशिक्षण लिया।

2. 2018 में माउंट एवरेस्ट पर 17598 फिट बेस कैंप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।

3. 2018 लेह लद्दाख स्थित माउंट स्टॉक कांगड़ी 6124 मीटर एवं सर्व शिक्षा अभियान, सब पढ़े सब बढ़े का संदेश दिया।

4. 2019 अरुणाचल प्रदेश स्थित मीराथांग ग्लेशियर 16600 फीट।

5. 2019 मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइंबिंग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

6. 2020 माउंट रूद्र गैरा उत्तराखंड 19081 फिट।

7. अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो(19340फिट)पर तिरंगा फहरा चुके है जहा से उन्होंने थर्ड जेंडर किन्नर समाज के सम्मान हेतु संदेश दिया।।

8. यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस(18510फिट)पर तिरंगा फहरा चुके है,जहा से उन्होंने वैश्विक महामारी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।।

9.अफ्रीका महाद्वीप की पांचवी सबसे ऊंची चोटी माउंट मेरु(14980फिट) को फतह किया।

पर्वतारोही नीतीश सिंह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के राजेंद्र नगर पश्चिमी न्यू कॉलोनी के निवासी हैं। उनका मूल निवास ग्राम सभा - रामपुर गोपालपुर (गोनरपुरा) विकासखंड - चरगांवा, जिला गोरखपुर है। नीतीश सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई किये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+