Gorakhpur News: युवक की हत्या मामले में आया यह नया मोड़, जानिए पिता ने क्यों बदला बयान
Gorakhpur News: गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र में गोली मार कर हुई युवक की हत्या मामले में नया मोड आया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पिता की बताई बात में बहुत अंतर है। पिता ने पहले कुछ और बयान दिया था अब कुछ और बयान दिया है। इससे मामला और संदेहास्पद हो गया है। पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है।
पीएम रिपोर्ट में गाेली कनपटी से सटाकर मारी गयी है। पिता ने पहले पुलिस को बताया था कि घर के बाहर गोली मारी गई है, लेकिन वहां खून के निशान नहीं थे । पूछताछ में पिता ने अपना बयान बदल दिया और घर के अंदर कमरे में गोली मारने की बात कही।

घटना के बाद पुलिस ने दोस्तों की तलाश शुरु की तो तीनों अपने घर पर सोए हुए मिले। हिरासत में लेकर तीनों से पूछताछ की जा रही है। दोस्तों ने बताया कि जब वह अपने घर से एक लाख रुपये लेकर आया तो पहले हमने कालिका होटल पर खाना खाया। उसके बाद हम नेपाल चले गए, जहां कैसीनो भी गए थे। फिर बुधवार रात वहां से गोरखुपर लौटे।
पुलिस के मुताबिक, युवक ने छत पर जाकर अकेले शराब का सेवन किया और पिता के पास सो गया। गोली चलने पर पिता की नींद खुली। उन्होंने देखा कि बेटा नीचे जमीन पर पड़ा है। प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications