Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gorakhpur : स्टील की नई फैक्ट्री तैयार,साल में तीन लाख टन सरिया का होगा उत्पादन

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में एक और नई फैक्ट्री की शुरुआत हुई है। अंकुर उद्योग नाम की इस फैक्ट्री में सरिया का उत्पदान किया जाएगा।

Gorakhpur News: गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में एक और नई फैक्ट्री की शुरुआत हुई है। अंकुर उद्योग नाम की इस फैक्ट्री में सरिया का उत्पदान किया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन आठ सौ टन व साल में तीन लाख टन सरिया का उत्पादन किया जाएगा।

steel

गीडा स्थित अंकुर उद्योग लिमिटेड ने प्लांट पूरी तरह तैयार कर दिया है।यह स्टील उत्पादन करने वाली दूसरी फैक्टरी होगी। इससे पहले गैलेँट इस्पात सरिया का उत्पादन कर रहा है। अंकुर उद्योग की इस फैक्ट्री में सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। कच्चा माल लाने के लिए रेलवे ने यहां साइडिंग भी बना दी है।

अंकुर उद्योग के निखिल जालान बताते हैं कि इस फैक्ट्री में हजारों की संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। पूर्वांचल में स्टील उद्योग को बढ़ावा मिलेगा इसके साथ ही गोरखपुर में औद्योगिक कार्यों के विकास में और तेजी आएगी। इससे अन्य प्रदेशों से यहां आने वाली सरिया में कमी आएगी और यहां एक आत्मनिर्भर बाजार का सृजन होगा।

गीडा में वर्तमान समय में कई फैक्ट्रियों का निर्माण किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के बेहतर अवसर सृजित हो रहे हैं। विकास को बढ़ावा मिल रहा है। गोरखपुर सहित पूर्वांचल में उद्योग व व्यापार को तेजी से बढ़ावा मिल रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+