गोरखपुर की छात्राओं ने बनाया वूमेन सेफ्टी गैजेट, नाम रखा 'मोदी-योगी अगूंठी ब्रेसलेट'
गोरखपुर आईटीएम गीडा की दो छात्राओं ने ऐसी डिवाइस तैयार की है,जो शोहदों ने महिलाओं व लड़कियों को सुरक्षा प्रदान करेगी। इस वूमेन सेफ्टी गैजेट का नाम 'मोदी-योगी अगूंठी ब्रेसलेट' रखा गया है।
Gorakhpur News: गोरखपुर आईटीएम गीडा की दो छात्राओं ने ऐसी डिवाइस तैयार की है,जो शोहदों ने महिलाओं व लड़कियों को सुरक्षा प्रदान करेगी। इस वूमेन सेफ्टी गैजेट का नाम 'मोदी-योगी अगूंठी ब्रेसलेट' रखा गया है। इसके संपर्क में आते ही शोहदों को दो हजार वोल्ट के झटके लगेंगे। यह एक ऐसी डिवाइस है जो अंगूठी व ब्रेसलेट में सेट की गयी है।

आईटीएम गीडा की दो छात्राओं तैयार किया डिवाइस आईटीएम गीडा की दो छात्राओं अक्षिता तिवारी और स्नेहा शर्मा ने इस डिवाइस को लगभग एक माह में तैयार किया है। अक्षिता गोरखपुर के राजेन्द्र नगर की तो स्नेहा संत कबीर नगर की रहने वाली हैं। दोनों बीटेक पहले साल की छात्रा हैँ। दानों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बीटेक कर रही हैं।
ऐसे काम करेगा गैजेट
इस डिवाइस में एक वूमेन सेफ्टी ऐप से जोड़ा गया है। इसमें में चार इमरजेंसी नंबर को हम जोड़ सकते हैं। बाहर निकलने पर यदि कोई परेशानी आती है दो बार अंगूठी या ब्रेसलेट में लगे बटन को प्रेस करने पर इन नंबरों पर मैसेज व कॉल चला जाएगा। साथ ही लोकेशन भी चला जाएगा। इसे मोबइल से भी जोड़ सकते हैं।
लगेगा करंट
छात्राओं ने बताया कि इस डिवाइस को छूते ही दो हजार वोल्ट का झटका लगेगा। ऐसा इसलिए है ताकि कोई इसे छीनने का प्रयास न करे।
यह है कीमत
इस डिवाइस की कीमत दो हजार है क्यों कि इसे बनाने में इतनी ही राशि खर्च हुई है। इसमें ब्लूटूथ, 3.7 वोल्ट बैट्री, LED लाइट, स्टील रिंग, स्टील ब्रेसलेट का यूज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications