NER Gorakhpur: लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर सहित कई गाड़ियों का हुआ अस्थाई रूप से मार्ग विस्तार, देखें लिस्ट
NER Gorakhpur Indian Railway Latest News Hindi Uttar Pradesh: रेलवे प्रषासन द्वारा आधारभूत संरचना में विस्तार एवं यात्री सुविधाओं में उन्नयन हेतु गोरखपुर स्थित ओल्ड पिट लाइन संख्या-1 एवं 2 के पुनर्निर्माण के परिप्रेक्ष्य में डिस्मेंटल कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का अस्थाई रूप से मार्ग विस्तार किया गया था। इन गाड़ियों के कुछ स्टेषनों के समय में निम्नवत परिवर्तन किया गया है।
- 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर वाया मऊ गोदान एक्सप्रेस 16 जून से 07 दिसम्बर,2025 तक प्रत्येक
सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 10.55 बजे प्रस्थान कर पूर्व निर्धारित स्टेषनों पर रूकते
हुये दूसरे दिन संषोधित समयानुसार गोरखपुर से 20.45 बजे तथा बस्ती से 21.47 बजे छूटकर विस्तारित मार्ग गोण्डा स्टेषन पर
23.05 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस वाया मऊ गोदान एक्सप्रेस 18 जून से 07
दिसम्बर,2025 तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को विस्तारित मार्ग गोण्डा स्टेषन से 03.10 बजे प्रस्थान कर
बस्ती से 04.18 बजे तथा गोरखपुर से 06.40 बजे छूटकर पूर्व निर्धारित स्टेषनों पर रूकते हुये दूसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस
15.30 बजे पहुंचेगी।

Indian Railway News: बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस लखनऊ के स्थान पर इस स्टेशन पर यात्रा करेगी समाप्त
- 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर वाया ऐषबाग, गोण्डा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 जून से 05 दिसम्बर,2025
तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 05.23 बजे प्रस्थान कर पूर्व निर्धारित स्टेषनों पर रूकते हुये दूसरे दिन गोरखपुर 12.05 बजे,
देवरिया सदर से 12.55 बजे, भटनी से 13.14 बजे तथा मऊ से 14.12 बजे छूटकर विस्तारित मार्ग आजमगढ़ 15.15 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस वाया गोण्डा, ऐषबाग सुपरफास्ट एक्सप्रेस 17 जून से 06
दिसम्बर,2025 तक विस्तारित मार्ग आजमगढ़ से 18.50 बजे प्रस्थान कर मऊ से 19.30 बजे, संषोधित समयानुसार भटनी से
20.54 बजे, देवरिया सदर से 21.16 बजे, गोरखपुर 22.10 बजे छूटकर पूर्व निर्धारित स्टेषनों पर रूकते हुये तीसरे दिन लोकमान्य
तिलक टर्मिनस 04.35 बजे पहुंचेगी।
- 19409 साबरमती-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 19 जून से 06 दिसम्बर,2025 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार एवं शनिवार
को साबरमती से 10.35 बजे प्रस्थान कर पूर्व निर्धारित स्टेषनों पर रूकते हुये दूसरे दिन गोरखपुर से 17.00 बजे, विस्तारित मार्ग पर
कप्तानगंज से 18.07 बजे, पड़रौना से 18.44 बजे तथा तमकुही रोड से 19.22 बजे छूटकर विस्तारित मार्ग थावे 20.30 बजे
पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 19410 गोरखपुर-साबरमती द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 21 जून से 08 दिसम्बर,2025 तक प्रत्येक सोमवार
एवं शनिवार को विस्तारित मार्ग थावे से 01.00 बजे प्रस्थान कर तमकुहीरोड से 01.45 बजे, पड़रौना से 02.32 बजे, कप्तानगंज से
03.32 बजे तथा गोरखपुर से 04.55 बजे छूटकर पूर्व निर्धारित स्टेषनों पर रूकते हुये दूसरे दिन साबरमती 09.55 बजे पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications