Indian Railway News: बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस लखनऊ के स्थान पर इस स्टेशन पर यात्रा करेगी समाप्त
NER Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: लखनऊ (उत्तर रेलवे) के प्लेटफार्म संख्या-4 एवं 5 पर ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेषन एवं शार्ट ओरिजिनेषन निम्नवत किया जायेगा।
- बनारस से 8 जून से 09 जुलाई,2025 तक चलने वाली 15107 बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस लखनऊ के स्थान पर उतरेटिया स्टेषन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी उतरेटिया से लखनऊ के मध्य निरस्त रहेगी।
- लखनऊ से 8 जून से 09 जुलाई,2025 तक चलने वाली 15108 लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस लखनऊ के स्थान पर उतरेटिया स्टेषन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी लखनऊ से उतरेटिया के मध्य निरस्त रहेगी।

05 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर को बचपन बचाओ अभियान के दौरान गोरखपुर के पूर्वी ओवरब्रिज पर 01 नाबालिग लड़का उम्र लगभग 14 वर्ष लावारिस हालत में मिला, जिसे चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। 05 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल ऐशबाग को गाड़ी संख्या 19038 के कोच संख्या एम-1 में 01 लड़की उम्र लगभग 19 वर्ष डरी सहमी हालत मे मिली, जिसे परिजन के पोस्ट पर उपस्थित होने के उपरांत उचित पहचान व सत्यापन के बाद सुपुर्द किया गया। 05 जून 2025 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल गोण्डा द्वारा 01 महिला उम्र लगभग 47 वर्ष को स्टेशन पर ढूढ़कर परिजन के उपस्थित होने पर सुपुर्द कर दिया गया। 05 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल देवरिया द्वारा डयूटी के दौरान कुसम्ही रेलवे स्टेशन पर 01 लड़की उम्र लगभग 18 वर्ष को वन स्टाॅप सेन्टर देवरिया को सुपुर्द किया गया। 04 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ जं0 को प्लेटफार्म संख्या 02 पर परिवार से यात्रा के दौरान बिछड़ने के कारण 01 लड़की उम्र लगभग 12 वर्ष मिली, जिसे चाइल्ड लाइन, लखनऊ को सुपुर्द किया गया। 04 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल बस्ती व चाइल्ड लाइन सदस्य को द्वारा गाड़ी संख्या 15034 के कोच संख्या डी-1 में 01 लड़का उम्र लगभग 09 वर्ष मिला जिसे चाइल्ड लाइन बस्ती को सुपुर्द किया गया।
05 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल छपरा द्वारा गाड़ी संख्या 12204 के कोच संख्या जी-16 के बर्थ संख्या 33 पर महिला यात्री उम्र लगभग 30 वर्ष को डिलेवरी होने पर अटेन्ड करते हुए ऐम्बुलेन्स के माध्यम से सदर अस्पताल, छपरा भेजा गया। 05 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल मऊ द्वारा गाड़ी संख्या 11060 के जनरल कोच के एक यात्री उम्र लगभग 57 वर्ष को तबियत खराब होने की सूचना पर एम्बुलेन्स के माध्यम से सदर अस्पताल, मऊ भेजा गया।
05 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर द्वारा गाड़ी संख्या 15070 के कोच संख्या बी-3 के बर्थ संख्या 23 पर यात्री का छूटा 01 सैगसंग कम्पनी का टैबलेट गोरखपुर पर जमा किया गया जिसे यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने के उपरांत उचित पहचान व सत्यापन के बाद सुपुर्द किया गया। 05 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल चैकी बादशाहनगर द्वारा प्लेटफार्म संख्या 01 पर महिला का छूटा हुआ बैग यात्री के चैकी पर उपस्थित होने के उपरांत उचित पहचान व सत्यापन के बाद सुपुर्द किया गया।
05 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल भटनी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/कार्य, भटनी एवं सिविल थाना भटनी ने यार्ड में स्थित समपार संख्या 116 से विकास रोड तक अनधिकृत रूप से 35 अस्थायी दुकान एवं टिनशेड कुल 300 वर्ग मीटर की जमीन अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया।












Click it and Unblock the Notifications