NER Gorakhpur: मऊ- वडोदरा स्पेशल ट्रेन का हुआ अवधि विस्तार, देखें डिटेल
NER Gorakhpur News Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु निम्नलिखित दो जोड़ी विशेष गाड़ियों का अवधि विस्तार निम्नवत किया गया है। विस्तारित अवधि में इन गाड़ियों का मार्ग, ठहराव, समय एवं रेक संरचना पूर्ववत रहेगी।
- वडोदरा से चलने वाली 09195 वडोदरा-मऊ साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन विस्तारित अवधि 07 से 28 जुलाई,
2025 तक किया जायेगा।
- मऊ से चलने वाली 09196 मऊ-वडोदरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन विस्तारित अवधि 08 से 29 जुलाई, 2025
तक किया जायेगा।
- बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली 09043 बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन विस्तारित अवधि 06 से 27
जुलाई, 2025 तक किया जायेगा।
- बढ़नी से चलने वाली 09044 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन विस्तारित अवधि 07 से 28 जुलाई,
2025 तक किया जायेगा।

गोरखपुर, 02 जुलाई, 2025: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के बनारस-माधोसिंह-प्रयागराज जं0 खण्ड पर झूंसी एवं प्रयागराज के
मध्य दोहरीकृत लाइन तथा महत्वपूर्ण पुलों का निरीक्षण मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल 04 जुलाई, 2025 को निरीक्षण
करेंगे तथा स्पीड़ ट्रायल किया जायेगा।
रेल प्रशासन का आमजन से अनुरोध है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान इस दोहरीकृत रेल लाइन खण्ड पर न तो स्वयं जायें,
न ही अपने पशुओं को रेलपथ पर जाने दें।












Click it and Unblock the Notifications