NER Gorakhpur: यात्रियों के लिये कोच में पानी की उपलब्धता को लेकर रेलवे ने की यह पहल

NER Gorakhpur News Indian Railway: रेलवे प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों को संरक्षित, सुरक्षित, आरामदायक यात्रा हेतु प्रतिबद्ध है। यात्रियों के लिये कोच में पानी की उपलब्धता को बनाये रखने हेतु पूर्वोत्तर रेलवे पर क्विक कोच वाटरिंग सिस्टम स्थापित किये जा रहे हैं, जिसके माध्यम से कोचों में पानी कम समय में आसानी से भरा जा सके।

यात्रियों के लिये कोच में पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग, गोरखपुर जं., बनारस, छपरा, मऊ जं., फर्रूखाबाद, कासगंज तथा लालकुआँ स्टेशनों पर 'क्विक वाटरिंग सिस्टम' स्थापित किये गये है। सीतापुर तथा बलिया स्टेशनों पर इसे स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है। इस सिस्टम के माध्यम से कोचों में पानी भरने में कम समय लगता है तथा कोच में पानी की उपलब्धता के साथ-साथ यात्रियों की संतुष्टि बनी रहती है।

ner

'क्विक वाटरिंग सिस्टम' से न्यूनतम समय एवं ठहराव वाली गाड़ियों में भी आसानी से पानी भरा जा सकता है एवं पानी की बर्बादी
होने से बचाया जा सकता है। इस सिस्टम के द्वारा गाड़ियों में पानी का विवरण जैसे पानी की उपलब्धता, पानी का प्रेशर, पानी की
मात्रा, पानी की खपत, पानी का फ्लो आदि एक ही स्क्रीन पर देखा जा सकता है। जिस पर वाटरिंग कार्य के आंकड़े रियल टाइम
मॉनिटरिंग के लिये उपलब्ध रहते हैं। आवश्यकतानुसार इसके पम्प की क्षमता बढ़ाई जा सकती है तथा इस सिस्टम को मोबाईल द्वारा
एस.एम.एस. के माध्यम से भी संचालित किया जा सकता है। यह सिस्टम मैनुअल भी ऑपरेट होता है और इसका प्रेशर मेन्टेन रहता
है।

क्विक कोच वाटरिंग सिस्टम में पानी का प्रेशर 55 लीटर/सेकेंड होता है, जिससे रेक को न्यूनतम समय में आसानी से भर दिया जाता है
जिससे समय एवं मानव श्रम दोनों की बचत होती है। पूर्व में एक साथ कई टेªनों एवं कोचों में पानी भरने में ज्यादा समय लगता था।
क्विक वाटरिंग सिस्टम से इस समस्या से निजात मिला है। यह सिस्टम न्यूनतम रख-रखाव वाला तथा पर्यावरण अनुकूल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+