NER Gorakhpur: इस हाल में स्टेशन पर लावारिस मिली 5 वर्षीय बच्ची , सुरक्षा बलों के उड़े होश

NER Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 09 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल बलिया को गाड़ी संख्या 14015 के कोच संख्या एस-2 के बर्थ संख्या 71 पर 01
नाबालिग बच्ची उम्र लगभग 05 वर्ष को लावारिस हालत में मिली, जिसे उसके परिजन को सुपुर्द किया गया।

ner

08 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पीलीभीत द्वारा पूरनपुर स्टेशन पर खड़े कोचों के नीचे से कापर वायर को आरी ब्लेेड से काटते
हुए 02 शातिर अपराधी को 18 किलोग्राम रेल कापर वायर के साथ गिरफ्तार किया गया। 08 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ जं. द्वारा गाड़ी सं. 22454 के महिला कोच में यात्री का छूटा 01 बैग पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे 09 जून 2025 को यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने के उपरांत उचित पहचान व सत्यापन के बाद सुपुर्द किया गया। 09 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर को गाड़ी सं. 05030 के जनरल कोच में महिला यात्री का छूटा 01 पिट्ठू बैग मिला, जिसे पोस्ट पर जमा किया गया।

महिला यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने के उपरांत उचित पहचान व सत्यापन के बाद बैग सुपुर्द किया गया। 09 जून 2025 को रेलवे
सुरक्षा बल गोरखपुर को गाड़ी सं. 11124 के महिला कोच मे यात्री का छूटा 01 हैंड बैग मिला, जिसे सहजनवा स्टेशन पर
जमा किया गया। महिला यात्री के सहजनवा स्टेशन पर उपस्थित होने के उपरांत उचित पहचान व सत्यापन के बाद हैंडबैग सुपुर्द
किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+