Summer Special Train: जोधपुर -गोरखपुर एक्सप्रेस के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें डिटेल
NER Gorakhpur Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 04829/04830 जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन जोधपुर से 12 से 26 जून,2025 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को तथा गोरखपुर से 13 से 27 जून,2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को 03 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
04829 जोधपुर-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 12 से 26 जून,2025 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को जोधपुर से 16.15 बजे प्रस्थान कर मेड़ता रोड से 17.40 बजे, डेगाना से 18.18 बजे, छोटी खाटू से 18.45 बजे, डीडवाना से 19.24 बजे, लाडनूं से 20.00 बजे, सुजानगढ़ से 20.13 बजे, रतनगढ़ से 21.35 बजे, चूरू से 22.25 बजे, सादुलपुर से 23.45 बजे, दूसरे दिन लोहारू से 00.30 बजे, महेन्द्रगढ़ से 01.07 बजे, रेवाड़ी से 02.40 बजे, गुड़गांव से 03.28 बजे, दिल्ली छावनी से 03.45 बजे, दिल्ली से 04.45 बजे, गाजियाबाद से 05.50 बजे, मुरादाबाद से 08.25 बजे, बरेली से 09.56 बजे, लखनऊ से 14.30 बजे, अयोध्या कैण्ट से 16.40 बजे, अयोध्या धाम से 17.05 बजे, मनकापुर से 18.20 बजे, बस्ती से 19.07 बजे तथा खलीलाबाद से 19.31 बजे छूटकर गोरखपुर 20.50 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 04830 गोरखपुर-जोधपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 13 से 27 जून,2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर 23.25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन खलीलाबाद से 00.06 बजे, बस्ती से 00.34 बजे, मनकापुर से 01.32 बजे, अयोध्या धाम से 02.35 बजे, अयोध्या कैण्ट से 03.05 बजे, लखनऊ से 06.05 बजे, बरेली से 09.33 बजे, मुरादाबाद से 11.10 बजे, गाजियाबाद से 13.17 बजे, दिल्ली से 14.10 बजे, दिल्ली छावनी से 14.42 बजे, गुड़गांव से 15.02 बजे, रेवाड़ी से 16.20 बजे, महेन्द्रगढ़ से 17.18 बजे, लोहारू से 18.02 बजे, सादुलपुर से 19.00 बजे, चूरू से 20.00 बजे, रतनगढ़ से 21.10 बजे, सुजानगढ़ से 21.46 बजे, लाडनूं से 21.59 बजे, डीडवाना से 22.25 बजे, छोटी खाटू से 22.53 बजे, डेगाना से 23.51 बजे तथा तीसरे दिन मेड़ता रोड से 01.20 बजे छूटकर जोधपुर 04.00 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications