गोरखपुर व देवरिया में इन जगहों के बदले नाम,जानिए क्या हुआ परिवर्तन

गोरखपुर के मुंडेरा बाजार नगर पालिका परिषद व देवरिया के तेलिया अफगान का नाम बदलने की मंजूरी गृह मंत्रालय ने दे दी है। अब मुंडेरा बाजार चौरी-चौरा व अफगान तेलिया अफगान शुक्ल के नाम से जाना जाता है।

chauri

Gorakhpur News: गोरखपुर व देवरिया में दो जगहों के नाम बदल जाएंगे। भारत के गृह मंत्रालय ने नाम परिवर्तन की स्वीकृति दे दी है। अब गोरखपुर के मुंडेरा बाजार नगर पालिका परिषद का नाम बदल कर चौरी-चौरा व देवरिया के बरहज तहसील स्थित तेलिया अफगान गांव का नाम बदलकर तेलिया शुक्ल कर दिया। गृह मंत्रालय के इस मंजूरी की जानकारी अधिकारियों को दे दी गयी है।

गोरखपुर प्रशासन ने उत्तर प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार के पास नगर पालिका परिषद मुंडेरा बाजार का नाम बदलकर चौरी-चौरा करने का प्रस्ताव भेजा था।जिस पर सीएम योगी ने भी अपनी स्वीकृत जतायी थी। चौरी-चौरा में शहीद स्मारक है इसी आधार पर इसे यह नाम दिया गया है। इसके साथ ही देवरिया जिले के बरहज तहसील के तेलिया अफगान गांव का नाम बदलकर तेलिया शुक्ल कर दिया गया है। यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि राजस्व अभिलेखों में तेलिया अफगान नाम दर्ज है जबकि यह तेलिया शुक्ल के नाम से प्रसिद्ध है। कई सालों ने इसका नाम बदलने का प्रयास किया जा रहा था।

कानून के जानकार एडवोकेट अनूप पांडेय ने बताया कि गृह मंत्रालय नाम परिवर्तन के प्रस्तावों को कई प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद अपनी सहमति देता है। किसी स्थान का नाम बदलने से पूर्व गृह मंत्रालय,रेल,डाक विभाग व भारतीय सर्वेक्षण विभाग की सहमति लेता है। सहमति के बाद ही वह अपनी मंजूरी देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+