Railway Update: होली पर्व के मद्देनजर रेलवे ने मुबंई सेन्ट्रल- कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस का बढ़ाया संचलन
रेलवे ने होली पर्व पर हो रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मुबंई सेन्ट्रल- कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस का संचलन कई फेरों में करने का निर्णय लिया है।

Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने आगामी होली त्यौहार एवं गर्मियों पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 09185-09186 मुम्बई सेन्ट्रल-कानपुर अनवरगंज-मुम्बई सेन्ट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट विषेष गाड़ी का संचलन मुम्बई सेन्ट्रल से 11, 18, 25 मार्च, 01, 08, 15, 22, 29 अप्रैल, 06, 13, 20, 27 मई, 03, 10, 17 एवं 24 जून, 2023 दिन प्रत्येक शनिवार को तथा कानपुर अनवरगंज से 12, 19, 26 मार्च, 02, 09, 16, 23, 30 अप्रैल, 07, 14, 21, 28 मई तथा 0 4, 11, 18 एवं 25 जून, 2023 दिन प्रत्येक रविवार को 16 फेरों के लिये किया जायेगा।
09185 मुम्बई सेन्ट्रल-कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट विषेष गाड़ी 11, 18, 25 मार्च, 01, 08, 15, 22, 29 अप्रैल, 06, 13, 20, 27, मई 03, 10, 17 एवं 24 जून, 2023 दिन प्रत्येक शनिवार को मुम्बई सेन्ट्रल से 11.05 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 11.46 बजे, वापी से 13.24 बजे, सूरत से 14.43 बजे, बड़ोदरा से 16.38 बजे, रतलाम से 20.25 बजे, दूसरे दिन कोटा से 01.00 बजे, गंगापुर सिटी से 03.10 बजे, भरतपुर से 05.10 बजे, अछनेरा से 06.10 बजे, मथुरा जं. से 07.35 बजे, मथुरा कैंट से 07.50 बजे, हाथरस सिटी से 08.27 बजे, कासगंज से 09.50 बजे, फर्रूखाबाद से 11.30 बजे, कन्नौज से 13.05 बजे तथा बिल्हौर से 13.27 बजे छूटकर कानपुर अनवरगंज 15.35 बजे पहुॅचेगी।
09186 कानपुर अनवरगंज-मुम्बई सेन्ट्रल साप्ताहिक विषेष गाड़ी 12, 19, 26 मार्च, 02, 09, 16, 23, 30 अप्रैल, 07, 14, 21, 28 मई, 04, 11, 18 एवं 25 जून, 2023 दिन प्रत्येक रविवार को कानपुर अनवरगंज से 18.40 बजे प्रस्थान कर बिल्हौर से 19.22 बजे, कन्नौज से 19.55 बजे, फर्रूखाबाद से 21.10 बजे, कासगंज से 23.00 बजे, हाथरस सिटी से 23.50 बजे, दूसरे दिन मथुरा कैंट से 01.00 बजे, मथुरा जं. 01.25 बजे, अछनेरा से 02.35 बजे, भरतपुर से 03.10 बजे, गंगापुर सिटी से 04.35 बजे, कोटा से 06.40 बजे, रतलाम से 10.40 बजे, बड़ोदरा से 14.50 बजे, सूरत से 16.35 बजे, वापी से 17.54 बजे तथा बोरीवली से 21.40 बजे छूटकर मुम्बई सेन्ट्रल 22.30 बजे पहुॅचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 12, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04 तथा जीएसएलआरडी. के 02 कोचों सहित कुल 23 कोच लगाये जायेंगे।
Recommended Video

{document1}












Click it and Unblock the Notifications