सांसद रवि किशन ने ट्रैफिक कंट्रोल रुम से की शहरवासियों से अपील,कहा-यातायात नियमों का करें पालन
गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने सोमवार को ट्रैफिक कंट्रोल रुम का निरीक्षण किया।इस दौरान सांसद ने कंट्रोल रुम से शहरवासियों से अपील की।सांसद ने शहरवासियों से यातायात नियमों के शत-प्रतिशत पालन करने की अपील की।निरीक्षण
गोरखपुर,12सितंबर:
गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने सोमवार को ट्रैफिक कंट्रोल रुम का निरीक्षण किया।इस दौरान सांसद ने कंट्रोल रुम से शहरवासियों से अपील की।सांसद ने शहरवासियों से यातायात नियमों के शत-प्रतिशत पालन करने की अपील की।निरीक्षण के दौरान सांसद यातायात के लिए चलाए जा रहे अभियानों की सराहना की।

यातायात नियमों का करें पालन
सांसद रवि किशन ने कहा कि यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने से ही मार्ग हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। जरा सी लापरवाही से परिवार की खुशियां गम में बदल जाती हैं। वाहन चलाने के दौरान इस बात पर जरूर ध्यान दें कि वाहन की गति अनियंत्रित न होने पाए। मंजिल तक पहुंचने के लिए लोग जल्दबाजी में नियमों को पालन नहीं करते। इससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। उन्होंने कहा कि चाहे सड़क पर वाहन का प्रयोग करना हो या फिर पैदल चलना हो। हर स्थिति में लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। कभी भी नशे में वाहन न चलाएं, मुड़ते समय संकेतक लाइट का उपयोग जरूर करें। सड़क पर स्टंट न करें और गलत दिशा में वाहन कदापि न चलाएं। सड़क पर अपने बांये तरफ वाहन चलाएं और दूसरी तरफ से आ रहे वाहन को जाने दें।
एंबुलेंस को दें रास्ता
सांसद ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जब भी ट्रैफिक रुके तब आप सब हमेशा बायीं तरफ के लेन को खाली रखें ताकि गंभीर मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस का रास्ता न रुके।आप सभी के सहयोग से ही शहर में उत्तम यातायात व्यवस्था कायम रह सकती है।इसमें ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें।
Gorakhpur : रुपयों का लालच देकर गरीबों को बनाया जा रहा ईसाई, 3 गिरफ्तार
सांसद ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी ने देश व प्रदेश में बेहतर व्यवस्थाएं लागू की हैं।आए दिन नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल हो रहा है।इसी क्रम में इन्ट्रीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत अत्याधुनिक व्यवस्था को लेकर नगर निगम चौराहों पर सिग्नल लगा रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी से लैस सिग्नल लगाए गए हैं।जो यातायात व्यवस्था को सुगम बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications