निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करुंगा- राधा मोहन दास

Gorakhpur News: राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी हैं। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। शनिवार को पार्टी ने कई लोगों को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी है। लोकसभा चुनाव को लेकर यह परिवर्तन माना जा रहा है।

राज्य सभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल ने बताया कि सोशल मीडिया व अन्य लोगों के माध्यम से मुझे राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने की सूचना मिली है। पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। पार्टी का जो भी निर्णय है वह स्वीकार है। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी उसका पूरी निष्ठा से पालन करुंगा। पार्टी के विश्वास पर पूरा खरा उतरने का प्रयास करुंगा।

radha mohan

उन्होंने कहा कि बीजेपी में कार्यकर्ताओं का पूरा महत्व दिया जाता है। कार्यकर्ता ही पार्टी का सबसे बड़ा धरोहर है। कार्यकर्ता से ही पार्टी है। हमें और सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए सदैव तत्पर रहते हुए इसे प्रत्येक क्षण मजबूत करने का कार्य जारी रखना होगा।

UP BJP: जेपी नड्‌डा की टीम में यूपी के 8 नेताओं को मिली जगह, तारिक मंसूर बने बीजेपी का मुस्लिम चेहरा
राधा मोहन दास अग्रवाल को पिछले साल मई में राज्य सभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया गया था। वह केरल राज्य के प्रभारी भी हैं। वह गोरखपुर की शहर विधानसभा से 2002 से 2017 तक लगातार विधायक रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+