UP BJP: जेपी नड्डा की टीम में यूपी के 8 नेताओं को मिली जगह, तारिक मंसूर बने बीजेपी का मुस्लिम चेहरा
यूपी के आठ नेताओं को मिली नड्डा की टीम में जगह मिली है। इमसें लक्ष्मीकांत वाजेपयी, रेखा वर्मा, तारिक मंसूर समेत कई नाम शामिल हैं।
Loksabha 2024: देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को भी दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व की ओर से शनिवार को घोषित की गई राष्ट्रीय टीम में यूपी के आठ बड़े नेताओं को जगह मिली है। इनमें पश्चिमी यूपी के बड़े ब्राहृमण चेहरे लक्ष्मीकांत वाजपेयी, तारिक मंसूर और रेखा वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।

तारिक मंसूर बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
पीएम मोदी की तारफी कर चर्चाओं में आने वाले प्रो. तारिक मंसूर को 17 मई 2017 को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का कुलपति बनाया गया था। उनका कार्यकाल 17 मई 2022 को पूरा हो गया। लेकिन महामारी से उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने उनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया था।
तारिक को यूपी में बीजेपी ने बनाया था एमएलसी
लेकिन, तारिक मंसूर ने एमएलसी बनाए जाने के बाद आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बता दें, तारिख मंसूर पिछले दिनों अपने कार्यों से खासी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। तो वहीं, उनके आरएसएस और भाजपा के सीनियर नेताओं से बेहतर संबंध की खूब चर्चा होती रही है।
लक्ष्मीकांत पर संगठन ने जताया भरोसा
तारिक के अलावा लक्ष्मीकांत वाजपेयी को ही हाल ही में राज्यसभा भेजा गया था। राज्यसभा जाने के बाद उनको झारखंड का प्रभारी बनाया गया था। लक्ष्मीकांत वाजेपयी इस समय राज्यसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतक भी हैं। वाजेपयी ने ब्राह्मण चेहरे के तौर पर उनको शामिल किया है। अब उनको राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। लक्ष्मीकांत वाजेपयी यूपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
2024 के लिहाज से लक्ष्मीकांत को मिली अहम जिम्मेदारी
यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्होंने यूपी में काफी काम किया था। वह यूपी के कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। लक्ष्मीकांत वाजपेयी को संगठन का काफी अनुभव है। हालांकि 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद वह करीब सात वर्षों तक हाशिए पर रहे। लेकिन पिछले साल ही उनको राज्यसभा भेजा गया था। बताया जा रहा है कि राज्यसभा भेजे जाने में योगी आदित्यनाथ का बड़ा हाथ था।
सांसद रेखा वर्मा भी बनी बीजेपी का महिला चेहरा
वहीं दूसरी और बीजेपी आलाकमान ने यूपी की महिला सांसद रेखा वर्मा को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। रेखा वर्मा धरहरा से सांसद हैं। वह हमेशा ही जनसरोकारों से जुड़ा मुद्दा उठाती रही हैं। हाल ही में उन्होंने शारदा नदी और घाघरा नदी बरसात के दिनों में उफान पर आने से धौरहरा लोकसभा क्षेत्र की धौरहरा ओर हरगांव विधानसभा के गांवों में कटान होता है। सांसद हर साल राहत और बचाव के लिए यास करती हैं।
राधामोहन अग्रवाल को फिर मिला इनाम
इसके अलावा इस बीजेपी आलाकमान की ओर से घोषित की गई टीम में गोरखपुर से विधायक रहे और राज्यसभा सांसद राधामोहन दास अग्रवाल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। राधामोहन की गोरखपुर क्षेत्र में काफी पकड़ मानी जाती है। एक साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी सीट योगी आदित्यनाथ के लिए छोड़ी थी। बाद में उन्हें राज्यसभा का इनाम दिया गया था। राधामोहन दास संगठन से जुडे कद्दावर नेता माने जाते हैं।
अरुण सिंह- शिवप्रकाश का मिली संगठन में जगह
इसके अलावा अरुण सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वह भी राज्यसभा से सांसद हैं। वहीं शिव प्रकाश को यूपी में सह संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वह केंद्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष के साथ मिलकर काम करेंगे। शिवप्रकाश पहले भी यूपी में काम कर चुके हैं।
सांसद सुरेंद्र नागर राष्ट्रीय सचिव तो राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष बने
शिवप्रकाश को संगठन का काफी माहिर खिलाड़ी माना जाता है। 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनकी यूपी में नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है। बीजेपी के सासंद सुरेंद्र सिंह नागर को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। वह भी पश्चिमी यूपी में काफी अच्छी पकड़ वाले नेता माने जाते हैं। राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications