Gorakhpur News: पति से हुआ विवाद, पत्नी ने बेटी के साथ लगाई आग, दोनों की मौत
पति- पत्नी विवाद में दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। गोरखपुर के गुलरिहा में पति से नाराज पत्नी ने बेटी के साथ आग लगा ली।

Gorakhpur News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र स्थित एक गांव में गुरुवार को पति से नाराज पत्नी ने बेटी के साथ आग लगा लिया। जिससे मां और बेटी दोनों की मौत हो गयी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा के मोहद्दीनपुर गांव में गुरुवार दोपहर पति- पत्नी के बीच विवाद हो गया। पत्नी पति को मायके जाने के लिए कह रही थी। पति ने जाने से मना कर दिया। इससे नाराज महिला ने अपनी बेटी के साथ आग लगा ली। जिसमें दोनों बुरी तरह झुलस गए। परिजन जब तक अस्पताल ले जाते तब तक बहुत देर हो चुकी है। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष गुलरिहा संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गया। अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मां और बेटी को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
गोरखपुर में पति- पत्नी के विवाद में लगातार मौतों का क्रम जारी है। कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों और पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसी तरह पत्नी ने पति की हत्या कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications