कुशीनगर: डिप्टी सीएम केशव मौर्य के स्वागत में पहुंचे सुभासपा विधायक को भाजपाइयों ने खदेड़ा
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सोमवार को कुशीनगर में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उनके स्वागत के लिए पहुंचे सुभासपा विधायक रामानंद बौद्ध को भाजपा नेताओं का विरोध झेलना पड़ा। उन्हें देखते ही स्वागत में खड़े अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना आपा खो दिया, जिसकी वजह से डिप्टी सीएम का स्वागत करने से पहले ही उन्हें उल्टे पांव लौटना पड़ा।

क्या है पूरा मामला
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हाटा विधायक पवन केडिया के भतीजे व फाजिलनगर विधायक गंगा सिंह कुशवाहा के पौत्री की शादी में सम्मिलित होने पहुंचे थे। डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर कसया हवाई पट्टी पर उतरा भी नहीं था कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भासपा विधायक की इज्जत ही उतार दी। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के सामने और तमाम अधिकारियों के सामने ही भाजपा के कार्यकर्ताओं और हिन्दू युवा वाहिनी के लोगों ने विधायक रामानंद बौद्ध के खिलाफ नारेबाजी की और वापस जाओ के नारे लगाए। इस दौरान रामानंद बौद्ध के खिलाफ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया गया।

डीएम ने सुरक्षा घेरे में लेकर एयरपोर्ट से बाहर निकलवाया
मामला बढ़ता देख डीएम ने विधायक रामानंद को तत्काल सुरक्षा घेरे में लेने का आदेश दिया। विधायक को सुरक्षा प्रदान कर पुलिस ने उनको एयरपोर्ट से बाहर निकलवाया। वहीं, विधायक ने इस पर कुछ कहने से इनकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications