Gorakhpur News: मनचले ने घर में घुसकर युवती से की छेड़छाड, कई दिनों से कर रहा था परेशान
Gorakhpur News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में एक मनचले ने लड़की के घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। गुलरिहा पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा क्षेत्र की दसवीं की छात्रा को उसके गांव का ही एक युवक कई दिनों से परेशान कर रहा था। वह लड़की को स्कूल आते जाते भी छेड़ता था। बुधवार को युवक लड़की को घर में अकेला देख घुस गया। उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उसे मारा पीटा एंव उसकी मां को जान से मारने की धमकी भी दी।

इस पूरे मामले की जानकारी पीडिता ने गुलरिहा पुलिस को दी। लड़की की तहरीर पर पुलिस ने मुकमदा दर्ज कर लिया है। लड़की की मां ने बताया कि आरोपी ने पहले भी कई बार छेड़खानी की थी। गांव पर कई बार उसके परिजनों से भी शिकायत की थी। पंचायत कर युवक को समझाने का प्रयास किया गया था। लेकिन उसके बाद भी वह नहीं माना।
प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications