UP: केजीएमयू लखनऊ के बाद अब बीआरडी मेडिकल काॅलेज में शुरु होगी यह सुविधा, नवजात शिशुओं को मिलेगा फायदा
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जल्द ही मिल्क बैंक स्थापित किया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए तैयारी शुरु कर दी है।

Recommended Video

Gorakhpur News: किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज के बाद अब बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में मिल्क बैंक खोलने की तैयारी है। इससे नवजात शिशुओं को मां का दूध मिल सकेगा। इसे मेडिकल कॉलेज के बाल रोग संस्थान में खोलने की तैयारी है। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है।
बैंक में दूध रिजर्व करा सकेंगी माताएं
जानकारी के मुताबिक, सुहानी एनजीओ ने मिल्क बैंक खोलने का प्रस्ताव दिया है। जिसे मंजूरी मिल चुकी है। एनजीओ के साथ मेडिकल कॉलेज भी इसका संचालन करेगा। बीमार मां बैंक में दूध रिजर्व करा सकेंगी। जिसे एक माह तक संरक्षित किया जाएगा। यह दूसरे नवजात को भी उपलब्ध होगा।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर गणेश कुमार ने बताया कि मिल्क बैंक खोलने की तैयारी है। बैंक में दूध को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए उसे पाश्चुरीकृत किया जाएगा। इससे दूध खराब नहीं होगा। इससे बीमार नवजात का इलाज करा रही माताएं अपना दूध संरक्षित करा सकेंगी। समय पड़ने पर कर्मचारी मां के दूध को नवजात को पिला सकेंगे। इसके साथ ही लावारिस नवजातों को भी मां का दूध उपलब्ध हो सकेगा।
प्राचार्य ने बताया कि जिन माताओं को आवश्यकता से अधिक दूध बनता हैं वह अपने बचे दूध को दान दे सकेंगी । जिससे जरुरतमंद नवजातों को यह पीलाकर उनकी जान बचाई जा सके।












Click it and Unblock the Notifications