UP: शादी समारोह में खाना खाने के बाद बिगड़ी 50 से ज्यादा लोगों की तबियत, अस्पताल में हुए भर्ती
गोरखपुर में शादी समाराेह में मिठाई व खाना खाने के बाद 50 से ज्यादा लोग बिमार पड़ गये हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के पिपराइच थानाक्षेत्र में रविवार को शादी समारोह में शामिल होने आए लोग फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए। इस समारोह में भोजन व मिठाई खाने के बाद लोगों ने तुरंत उल्टी करनी शुुरु कर दी। बीमार पड़ने वालों की संख्या 50 से ज्यादा बताई जा रही है। कुछ लोग गंभीर रुप से बीमार हैं। सभी को पिपराइच व भटहट सीएमसी व मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच इलाके के गोदावरी मैरिज हाल में शादी समारोह का आयोजन किया गया था। गोपालपुर निवासी रामअचल श्रीवास्तव की बेटी मोनी की शादी महराजगंज के बनकटिया परतावल के अशोक श्रीवास्तव के बेटे अमित श्रीवास्तव से होनी थी। शादी की पूरी जिम्मेदारी लड़के पक्ष को दे दी थी। ल बारात से पहले लड़की पक्ष मैरिज हॉल पहुंंचा था। मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री खाने बाद लोगों ने उल्टी शुरु कर दी।
सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग की 12 एंबुलेंसो ने मरीजों को अस्पताल पहुंचाया। इन मरीजों को सीएचसी पिपराइच, जिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है।
सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया, मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पचास से ज्यादा मरीजों को फूड प्वॉइजनिंग की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications