Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति आज,पीठाधीश्वर योगी के साथ लाखों श्रद्धालु चढ़ाएंगे गोरक्षनाथ को खिचड़ी

आज मकर संक्रांति है। इस अवसर पर पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ भोर में गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाएंगे। इसके साथ ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ा गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद लेंगे।

temple

Gorakhpur News: आज मकर संक्रांति है। आज यानी 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर गोरखनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालु गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाएंगे। सर्वप्रथम भोर में तीन बजे के करीब गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरु गोरक्षनाथ की विधि-विधान से पूजा अर्चना करेंगे,तत्पश्चात खिचढ़ी चढ़ाएंगे। भोर में चार बजे सीएम खिचड़ी पर्व के अवसर पर प्रेस को संबोधित करेंगे। मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं। गोरखनाथ मंदिर सजकर तैयार है। प्रशानस एलर्ट है और खुद सीएम योगी यहां की तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं। मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने के बाद सहभोज का आयोजन भी किया जाएगा।

सीएम योगी शुक्रवार से ही गोरखपुर में हैं। वह खिचड़ी मेले की सभी तैयारियों का स्वंय निरीक्षण कर रहे है। यहां आने वाले श्रद्धलुओं को जरा सी भी असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हांला कि खिचड़ी चढ़ाने का क्रम शनिवार से ही शुरु हो चुका है। आमजन के साथ ही गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने भी खिचड़ी चढ़ाई।

आज मकर संक्रांति के अवसर पर लोग नदियों में स्नान कर सूर्य भगवान को जल अर्पित करेंगे। प्रत्येक वर्ष इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने आते हैं। खिचड़ी चढ़ाने का अद्भुत दृश्य आज देखने को मिलता है।

सीएम योगी ने आने वाले श्रद्धालुओं के मद्देनजर खोया-पाया केंद्र, अस्थायी चिकित्सालय और अन्य शिविरों
का निरीक्षण किया। अन्य सुविधाओं की जानकारी ली एंव आधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के ठहरने की उत्तम व्यवस्था का भी निर्देश दिया है।

मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा काफी पुरानी है। ऐसी मान्यता है कि गुरु गोरक्षनाथ को त्रेता युग से यह खिचड़ी चढ़ाई जा रही है। यह परंपरा आज भी कायम है और पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने इसे और व्यापक बनाया है।

Recommended Video

    Makar Sankranti का है Scientific महत्व, क्यों मनाते हैं मकर संक्रांति?। वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+