Makar Sankranti 2023: गोरखनाथ मंदिर में 15 जनवरी को मनेगी खिचड़ी,मेले को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारी

गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। मंदिर के प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी ने यह जानकारी दी।

gorakhnath temple

Makar Sankranti News Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। गोरक्षपीठ के प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी ने यह जानकारी दी। मकर संक्रांति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में भव्य मेले का अयोजन किया जाता है,जो कई दिनों तक चलता है। प्रशासन ने मेले को लेकर होने वाली तैयारियां तेज कर दी हैं।

श्रीगोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोरखनाथ में मकर संक्रांति ( खिचड़ी पर्व ) को लेकर एक बैठक हुई । गोरक्षपीठ के प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुत त्रिपाठी ने बताया कि यह पर्व संवत 2079, शक 1944 माघ मास, कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि के ब्रह्म मुहूर्त में 3 बजकर 2 मिनट पर सूर्य के धनु राशि से मकर राशि मे प्रवेश होने के साथ शुरु होगा।इसलिए 15, जनवरी 2023 दिन रविवार को पूरे दिन मकर-संक्रान्ति का महा पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व के अवसर पर ऊनी वस्त्र, तेल, घी, तिल, गुड़ इत्यादि द्रव्यों का दान करना श्रेयस्कर होता है।

खिचड़ी मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेले को लेकर प्रशासन सतर्क है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। यातायात सुविधा से लेकर फ्री वाई-फाई तक एक-एक बिन्दुओं पर सावधानी पूर्वक कार्य किया जा रहा है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की एंव सभी को अपनी जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन करने का निर्देश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+