Indian Railway: जानिए क्या है पूर्वोत्तर रेलवे का नया रिकार्ड, जिसके लिए जीएम ने कर्मचारियों को दी बधाई
पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम चंद्र वीर रमण ने माल लदान में नया रिकार्ड बनाए जाने पर कर्मचारियों को बधाई दी है।

Railway Update Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए वर्ष 2022-23 में माल लदान, निर्माण कार्य,स्कैप निस्तारण एंव एलएचबी कोचों के अवधनिक अनुरक्षण के क्षेत्र में रिकार्ड स्थापित किया है। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम चंद्र वीर रमण ने कर्मचारियों को बधाई दी है ।
जानकारी के मुताबिक, पूर्वोत्तर रेलवे पर मुख्यालय एवं मंडलों के समन्वित विपणन प्रयासों के फलस्वरूप वर्ष 2021-22 में हुए 3.36 मीलियन टन माल लदान की तुलना में वर्ष 2022-23 में 3.66 मीलियन टन माल का लदान हुआ जो कि एक रिकार्ड है। वर्ष 2018-19 में 1.83 मीलियन टन, वर्ष 2019-20 में 2.40 मीलियन टन तथा वर्ष 2020-21 में 2.64 मीलियन टन माल का लदान हुआ था।

इस रेलवे पर निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गयी है। वर्ष 2022-23 में 240 किमी. दोहरीकरण तथा 35 किमी. आमान परिवर्तन का कार्य पूरा किया गया। 240 किमी. दोहरीकरण एवं 35 किमी. आमान परिवर्तन पिछले एक दशक का सर्वाधिक कार्य सम्पादन है जो कि एक रिकार्ड है।
पूर्वोत्तर रेलवे पर रेलवे बोर्ड द्वारा स्क्रैप निस्तारण से प्राप्त आय हेतु निर्धारित लक्ष्य रू. 145 करोड़ के सापेक्ष 212.5 करोड़ की आय हुई जो निर्धारित लक्ष्य से 46.6 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार यांत्रिक कारखाना, गोरखपुर में वर्ष 2022-23 में 739 एल.एच.बी. कोचों का आवधिक अनुरक्षण किया गया जो कि इस कारखाने में एक वर्ष में एल.एच.बी. कोचों का सर्वाधिक अनुरक्षण है।

Recommended Video
महाप्रबन्धक चन्द्र वीर रमण ने इन उपलब्धियों के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। जीएम ने कहा है कि भविष्य में ही इसी तरक का प्रयास जारी रहे यही कामना करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications