Maharajganj News: महराजगंज में इतने बढ़े पुरूष,महिला और थर्ड जेंडर मतदाता, देखें पूरी डिटेल

Maharajganj News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम मे जनपद में चलाए गए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 27 अक्टूबर से नौ दिसंबर तक चला, जिसमें अर्ह एवं छूटे हुए दिव्यांग, बेघर, सेक्स वर्कर्स तथा महिलाओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु इस अभियान को समावेशी अभियान के रूप में मनाया गया।

इस अभियान में मतदाताओं की संख्या वृद्धि हुई, जिसमें पुरूष मतदाता की संख्या 28210, महिला 32634, थर्ड जेंडर 04 कुल 60848 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई। जनपद में आज दिनांक: 23 जनवरी 2024 को अंतिम रूप से मतदाता सूची के प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या क्रमशः पुरूष-1047974, महिला-940208, थर्ड जेंडर-92 कुल 19887274 है।

maharajganj

जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने उक्त जानकारी जनपद के प्रेस प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रेस वार्ता के माध्यम से दिया। उन्होंने बताया कि जनपद की पांच विधानसभाओ में फॉर्म 06 के तहत 61346, फॉर्म 07विक तहत 37966 एवं फॉर्म 08 के तहत 4244 आवेदन प्राप्त किये गए।

आलेख्य प्रकाशन के समय जेण्डर रेशियो 892 के सापेक्ष अन्तिम प्रकाशन के समय जेण्डर रेशियो 897 हो चुका है। जिलाधिकारी ने बताया कि ई०पी० रेशियो 58.19 के सापेक्ष अन्तिम प्रकाशन के समय ई0पी0 रेशियो 58.89 प्रतिशत हो चुका है, अर्थात 0.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी प्रकार ऐज कोहार्ट 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 4837 के सापेक्ष अन्तिम प्रकाशन के समय 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 19102 है अर्थात 14265 की वृद्धि हुई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि वनटांगिया/मुसहर ग्रामों में विशेष कैंप आयोजित कर व्यक्तियों को मतदाता सूची में सम्मिलित करने हेतु फार्म 6 भरवा कर उनको मतदाता के रूप में पंजीकृत किया गया। इसी प्रकार महिला और युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि स्वीप योजना के 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर वनटांगिया ग्राम/मुसहर आबादी वाले ग्रामों में विशेष कैंप का आयोजन कर नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार इन गांवों के वरिष्ठ मतदाताओं का विशेष सम्मान किया जाएगा। इसी प्रकार दिव्यांग मतदाताओं को भी प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। जिलाधिकारी महोदय ने कहा की मतदाताओं में उनके मत के मूल्य के प्रति जागरूक करने हेतु वोटर वाल बनाया जायेगा, जिसकी थीम होगी मेरा मत महत्वपूर्ण है, उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता हेतु 100 कॉलेजों में रैली का आयोजन किया जाएगा। साथ ही महिला मतदाताओं को विशेष रूप से जागरूक करने हेतु पिंक रैली का भी आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार वर्मा , सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश सहित समाचार पत्रों/न्यूज चैनल के प्रभारी एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+