Bollywood : 'जान अभी बाकी है' फिल्म में नजर आएंगे माधोपुर रामलीला के कलाकार

कुशीनगर के कसया क्षेत्र में स्थित माधोपुर में डेढ़ सौ साल से ज्यादा पुरानी रामलीला के कलाकार आज देश स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। इन कलाकारों के अभिनय का लोहा बॉलीबुड भी मान रहा है। आज इस रामलीला के कलाकार अपने अभिनय न

Kushinagar News: कुशीनगर के कसया क्षेत्र में स्थित माधोपुर में डेढ़ सौ साल से ज्यादा पुरानी रामलीला के कलाकार आज देश स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। इन कलाकारों के अभिनय का लोहा बॉलीबुड भी मान रहा है। आज इस रामलीला के कलाकार अपने अभिनय ने बॉलीबुड में जगह बना चुके हैं। यहां के कलाकार 'जान अभी बाकी है' फिल्म निर्माण में जुटे हैं। इस फिल्म के कलाकार लेखक, गीतकार, निर्माता और निर्देशक माधोपुर की रामलीला में अभिनय कर चुके हैं। 'मुनि' से अभिनय शुरू करने वाले डॉ इंद्रजीत मिश्र ने इसकी कहानी लिखी है और साथ गीत भी दिया। रामलीला में श्रीराम का अभिनय कर चुके सत्यजीत ने फिल्म का निर्देशन किया है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने इस फिल्म के गीत को रिलीज किया है।

madhopur
श्रीरामलीला एंव मेला न्यास माधोपुर अध्यक्ष आमोद कांत मिश्रा बताते हैं कि माधोपुर के ग्रामीण कलाकारों ने वर्ष 1840 में श्रीरामलीला का मंचन शुरु किया था। आज इस रामलीला के कलाकार बॉलीवुड फिल्मों में धमक दे चुके हैं। 'जान अभी बाकी है' फिल्म से इसका आगाज हो चुका है। फिल्म के लेखक, गीतकार, निर्माता से लगायत निर्देशक तक, माधोपुर की रामलीला में अलग-अलग भूमिकाएं निभा चुके पूर्व कलाकार ही हैं। पूर्वजों द्वारा शुरू हुई इस परम्परा से जुड़े कलाकारों ने बालीवुड में झंडा गाड़ दिया है।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की माधोपुर की रामलीला में 'मुनि' की भूमिका से अभिनय की शुरुआत करने वाले डॉ इंद्रजीत मिश्र ने न सिर्फ रामलीला का निर्देशन किया बल्कि छोटी उम्र में पिता के साथ खेती में हाथ बंटाते हुए लेखन और गीतकार बनने के सपने बुनने लगे थे। आज फिल्म के सभी गीत भी डॉ इंद्रजीत मिश्र के ही हैं। माधोपुर की रामलीला में श्रीराम की भूमिका निभाने वाले सत्यजीत इसके निर्देशक हैं तो लक्ष्मण की भूमिका की यादगार पारी खेलने वाले धर्मजीत फिल्म के निर्माताओं में से एक हैं।

निर्देशक सत्यजीत कहते हैं कि सिनेमा, सामाजिक परिवर्तन का एक व्यापक माध्यम है। फिल्म के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा में बढ़ाया जा सकता है। इसी सोच के साथ 'जान अभी बाकी है' का निर्माण हो रहा है।

फिल्म के गीतकार और कहानीकार डॉ इंद्रजीत मिश्र कहते हैं। बालमन में कहानियां गढ़ता था। रामलीला के निर्देशन के वक़्त ही सिनेमा के क्षेत्र में कुछ बड़ा करने की अभिलाषा जगी। विद्यार्थी जीवन से ही नाटकों का लेखन शुरू कर दिया। अब फिल्म में काम करने का सपना पूरा हो रहा है। फिल्म के कार्यकारी निर्माता धर्मजीत बताते हैं कि रामलीला में अभिनय ने बहुत कुछ सिखाया। अब उसका लाभ मिल रहा है। फिल्म का निर्माण आईजेएम प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+