Indain Railway: रेलवे ने एसी कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को दी यह बड़ी राहत
पूर्वोत्तर रेलवे ने एसी थर्ड इॅकोनामी कोच के किराये में दस से पांच प्रतिशत की कमी है। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा में बढ़ोतरी की गयी है।

Gorakhpur News: एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एसी कोचों में सफर करने वाले यात्रियों को अब पांच से दस प्रतिशत किराया कम देना होगा। इसके साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे को तीस इकोनामी कोच मिले हैं जो मुख्य ट्रेनों में लगाए जाएंगे। किराये में पांच से दस प्रतिशत की छूट मिलेगी। रेलवे लगातार यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। इन कोचों का प्रयोग गोरखपुर से मुबंई की ट्रेनों में किया जाएगा।
Gorakhpur: 13 मई को होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, मतगणना को लेकर डीएम ने दिए खास निर्देश
वर्तमान समय में यहां 42 नए माडल के एसी इकोनामी कोच हो गए हैं। आने वाले दिनों में सामान्य थर्ड एसी की जगह किफायती और आरामदायक एसी इकोनामी कोच ही उपयोग में लाए जाएंगे। रेलवे बोर्ड ने एसी इकोनोमी कोच का किराया भी एसी थर्ड के बराबर कर दिया था, लेकिन यात्रियों की मांग को देखते हुए 22 मार्च से एसी इकोनामी कोचों का किराया पूर्व की भांति कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications