Gorakhpur: 13 मई को होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, मतगणना को लेकर डीएम ने दिए खास निर्देश
डीएम गोरखपुर ने मतगणना को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

Gorakhpur News: गोरखपुर में नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद प्रशासन मतगणना को लेकर तैयारी में जुटी है। प्रशासन मतगणना को शांतिपूर्वक व शीघ्रता से कराने का प्रयास कर रहा है। ऐसी उम्मीद जतायी रही है कि काउंटिंग शुरु होने के 6 घंटे के भीतर मेयर व पार्षदों के परिणाम आ जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि 13 मई को मतगणना सुबह आठ बजे शुरु होगी। मतगणना के लिए कुल 80 टेबल लगाए गए हैं। इन सभी टेबल पर दो राउंड में काउंटिंग शुरू होगी। पहले राउंड में 40 वार्डों की काउंटिंग होगी। इसके लिए डबल टेबल लगाया जाएगा। वहीं, दूसरे राउंड के लिए 80 टेबल पर ही 41 से 80 वार्ड के लिए वोटों की गिनती होगी। पहले 40 वार्ड की मतगणना तीन घंटे यानी 8-11 बजे और 41-80 वार्ड की मतगणना 11-2 बजे तक की जाएगी।
11 नगर पंचायत में हुए चुनाव के मतपेटिका संबंधित तहसील क्षेत्र में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित है। मतगणना से पहले रंगों के आधार पर नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों के मतपत्र को अलग कर लिया जाएगा। सफेद रंग का बैलेट पेपर नगर पंचायत अध्यक्ष व गुलाबी रंग का बैलेट पेपर नगर पंचायत सदस्य के लिए है। जो अलग-अलग करने के बाद उनकी गणना शुरू की जाएगी।
डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि मतगणना को लेकर सभी तैयारियां शुरु हो गयी है। हमारा प्रयास है कि मतगणना शांतिपूर्वक व शीघ्रता से कराया जाए। सभी अधिकारियों को मतगणना के दौरान पूरी सावधानी व सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। अराजकतत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications