Indian Railway: सरहिन्द- सहरसा एक्सप्रेस त्यौहारों पर यात्रियों की राह बनाएगी आसान, देखें पूरी डिटेल

Railway Update News: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 04526- 04525 सरहिन्द-सहरसा-अम्बाला कैंट त्योहार विशेष गाड़ी का संचलन सरहिन्द से 08, 11, 14 एवं 17 नवम्बर, 2023 को तथा सहरसा से 09, 12, 15 एवं 18 नवम्बर, 2023 को 04 फेरों के लिये किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।

04526 सरहिन्द-सहरसा त्यौहार विषेष गाड़ी 08, 11, 14 एवं 17 नवम्बर, 2023 को सरहिन्द से 11.25 बजे प्रस्थान कर राजपुरा से 11.46 बजे, अम्बाला कैंट से 12.20 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 13.07 बजे, सहारनपुर से 13.40 बजे, मुरादाबाद से 17.45 बजे, बरेली से 20.12 बजे, सीतापुर से 23.55 बजे, दूसरे दिन गोण्डा से 02.45 बजे, गोरखपुर जं0 से 05.35 बजे, सीवान से 07.27 बजे, छपरा से 08.29 बजे, हाजीपुर से 09.45 बजे, मुजफ्फरपुर से 10.40 बजे, समस्तीपुर से 11.45 बजे, बरौनी से 12.55 बजे, बेगूसराय से 13.17 बजे, खगड़िया से 14.02 बजे तथा सिमरी बख्तियारपुर से 15.05 बजे छूटकर सहरसा 16.00 बजे पहुंचेगी।

train

वापसी यात्रा में 04525 सहरसा-अम्बाला कैंट त्यौहार विषेष गाड़ी 09, 12, 15 एवं 18 नवम्बर, 2023 को सहरसा से 19.00 बजे प्रस्थान कर सिमरी बख्तियारपुर से 19.22 बजे, खगड़िया से 20.22 बजे, बेगूसराय से 20.54 बजे, बरौनी से 21.35 बजे, समस्तीपुर से 22.30 बजे, मुजफ्फरपुर से 23.25 बजे, दूसरे दिन हाजीपुर से 00.20 बजे, छपरा से 02.10 बजे, सीवान से 03.02 बजे, गोरखपुर से 05.10 बजे, गोण्डा से 07.45 बजे, सीतापुर से 11.00 बजे, बरेली से 15.22 बजे, मुरादाबाद से 17.20 बजे, सहारनपुर से 20.40 बजे तथा यमुनानगर जगाधरी से 21.22 बजे छूटकर अम्बाला कैंट 22.20 बजे पहुॅचेगी।
इस विषेष गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 13, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+