Railway: दिल्ली, उत्तर प्रदेश व बिहार के यात्रियों को मिलेगी राहत, इन ट्रेनाें का रेलवे ने बढ़ाया संचलन

train

Gorakhpur News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 04048-04047 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर -आनन्द विहार टर्मिनस होली विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनस से 06 एवं 08 मार्च, 2023 दिन बुधवार एवं शनिवार को तथा मुजफ्फरपुर से 07 एवं 09 मार्च, 2023 दिन वृहस्पतिवार एवं रविवार को 02 फेरों के लिये करने का निर्णय लिया है।

04048 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर होली विशेष गाड़ी 06 एवं 08 मार्च, 2023 दिन बुधवार एवं शनिवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 23.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन मुरादाबाद से 02.40 बजे, चन्दौसी से 03.22 बजे, लखनऊ से 09.45 बजे, गोरखपुर 14.45 बजे, छपरा से 18.35 बजे तथा हाजीपुर से 20.00 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 21.15 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 04047 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस होली विशेष गाड़ी 07 एवं 09 मार्च, 2023 दिन वृहस्पतिवार एवं रविवार को मुजफ्फरपुर से 23.00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 23.55 बजे, दूसरे दिन छपरा से 01.45 बजे, गोरखपुर से 05.15 बजे, लखनऊ से 12.00 बजे, चन्दौसी से 18.52 बजे तथा मुरादाबाद से 20.30 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 23.30 बजे पहुॅचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 तथा एस.एल.आर. के 02 कोच सहित कुल 23 कोच लगाये जायेंगे।


इसी क्रम में 05269-05270 मुजफ्फरपुर-वलसाड मुजफ्फरपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन मुजफ्फरपुर से 09 एवं 16 मार्च, 2023 को तथा वलसाड से 12 एवं 19 मार्च, 2023 को 02 फेरों के लिये किया जायेगा। 05269 मुजफ्फरपुर-वलसाड साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 09 एवं 16 मार्च, 2023 को मुजफ्फरपुर से 20.10 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 21.05 बजे, छपरा से 22.55 बजे, सीवान से 23.57 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 02.55 बजे, गोण्डा से 06.05 बजे, लखनऊ से 11.05 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 13.50 बजे, इटावा से 15.42 बजे, शमशाबाद टाउन से 17.12 बजे, आगरा कैंट से 18.40 बजे, बयाना से 20.47 बजे, गंगापुर सिटी से 21.47 बजे, तीसरे दिन कोटा से 00.25 बजे, नागदा से 03.25 बजे, रतलाम से 04.20 बजे, वडोदरा से 09.20 बजे, भरूच से 10.22 बजे तथा सूरत से 11.20 बजे छूटकर वलसाड 12.30 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05270 वलसाड-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 12 एवं 19 मार्च, 2023 को वलसाड से 13.45 बजे प्रस्थान कर सूरत से 14.43 बजे, भरूच से 15.37 बजे, वडोदरा से 16.38 बजे, रतलाम से 20.25 बजे, दूसरे दिन कोटा से 01.00 बजे, गंगापुर सिटी से 03.20 बजे, बयाना से 05.00 बजे, आगरा कैंट से 06.35 बजे, शमशादाबाद टाउन से 07.12 बजे, इटावा से 09.17 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 12.10 बजे, लखनऊ से 14.30 बजे, गोण्डा से 17.17 बजे, गोरखपुर से 19.55 बजे, सीवान से 22.10 बजे, छपरा से 23.50 बजे तथा तीसरे दिन हाजीपुर से 01.15 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 02.30 बजे पहुंचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+