Summer Special Trains: गर्मी में यात्रियों की राह आसान बनाएंगी ये ट्रेनें
Summer Special Trains: भारतीय रेलवे ने गर्मी के इस मौसम में यात्रियों को राहत देने के लिए कई स्पेशल ट्रेने चलाने का निर्णय लिया है। जिससे उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, मुंबई सहित अन्य प्रदेशों के यात्रियों को राहत मिलेगी।

Special Trains Railway Update: अप्रैल माह में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। ऐसे में यात्रियों को यात्रा में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस गर्मी माह में यात्रियों को रेल यात्रा करने में काई परेशानी न हो इसके लिए भारतीय रेलवे ने कई समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय किया है। अगर आप भी कही यात्रा के लिए निकल रहे हैं तो पूरी लिस्ट जरुर देंखे।
पाटलिपुत्र-गोमतीनगर एक्सप्रेस
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 03219 - 03220 पाटलिपुत्र-गोमतीनगर-पाटलिपुत्र ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी वाया बापूधाम मोतिहारी-गोरखपुर का संचलन 07 अप्रैल से 30 जून, 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को पाटलिपुत्र से तथा 08 अप्रैल से 01 जुलाई, 2023 तक प्रत्येक शनिवार को गोमतीनगर से 13 फेरों के लिये चलाने का निर्णय लिया है।

03219 पाटलिपुत्र-गोमतीनगर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 07 अप्रैल से 30 जून, 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को पाटलिपुत्र से 19.40 बजे प्रस्थान कर सोनपुर से 20.12 बजे, हाजीपुर से 20.27 बजे, मुजफ्फरपुर से 21.40 बजे, चकिया से 22.17 बजे, बापूधाम मोतीहारी से 22.50 बजे, बेतिया से 23.22 बजे, नरकटियागंज से 23.55 बजे, दूसरे दिन वाल्मीकिनगर रोड से 00.40 बजे, सिसवा बाजार से 01.25 बजे, कप्तानगंज से 01.50 बजे, गोरखपुर से 03.00 बजे, खलीलाबाद से 03.42 बजे, बस्ती से 04.08 बजे, बभनान से 04.35 बजे, मनकापुर से 05.10 बजे, अयोध्या से 05.55 बजे तथा अयोध्या कैंट 06.40 बजे छूटकर गोमतीनगर 11.20 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 03220 गोमतीनगर-पाटलिपुत्र ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 08 अप्रैल से 01 जुलाई, 2023 तक प्रत्येक शनिवार को गोमतीनगर 18.15 बजे प्रस्थान कर अयोध्या कैंट से 21.55 बजे, अयोध्या से 22.20 बजे, मनकापुर से 23.25 बजे, बभनान से 23.57 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.28 बजे, खलीलाबाद से 00.52 बजे, गोरखपुर से 01.40 बजे, कप्तानगंज से 02.42 बजे, सिसवा बाजार से 03.07 बजे, वाल्मीकिनगर रोड से 03.42 बजे, नरकटियागंज से 04.25 बजे, बेतिया से 04.57 बजे, बापूधाम मोतीहारी से 05.35 बजे, चकिया से 06.11 बजे, मुजफ्फरपुर से 07.50 बजे, हाजीपुर से 08.55 बजे तथा सोनपुर से 09.07 बजे छूटकर पाटलिपुत्र 09.55 बजे पहुंचेगी।

बरौनी-एर्णाकुलम एक्सप्रेस
- बरौनी से 04, 11 एवं 18 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 12521 बरौनी-एर्णाकुलम एक्सप्रेस पेरम्बूर स्टेशन होकर चलाई जायेगी तथा यह गाड़ी चेन्नई सेंट्रल स्टेशन पर नहीं रूकेगी।
- कोच्चुवेली से 05, 09, 11, 12, 16, 18, 19, 23 एवं 25 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 12512 कोच्चुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस पेरम्बूर स्टेशन होकर चलाई जायेगी तथा यह गाड़ी चेन्नई सेंट्रल स्टेशन पर नहीं रूकेगी।
- एर्णाकुलम से 14 एवं 21 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 12522 एर्णाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस पेरम्बूर स्टेशन होकर चलाई जायेगी तथा यह गाड़ी चेन्नई सेंट्रल स्टेशन पर नहीं रूकेगी।
Recommended Video
पटना सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन
इस ट्रेन का संचालन 3 अप्रैल से 28 जून तक किया जाएगा। यह ट्रेन हर सोमवार और बुधवार को दोपहर 3 बजे पटना स्टेशन से प्रस्थान करेगी। प्रस्थान करने के तीसरे दिन आधी रात को 3:30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन 13 ट्रिप हैदराबाद से पटना और 13 ट्रिप पटना से हैदराबाद लगाएगी। पटना से सिकंदराबाद तक चलने वाली इस ट्रेन का नंबर 03253 है।
हैदराबाद पटना स्पेशल ट्रेन
हैदराबाद पटना स्पेशल ट्रेन 07255 हैदराबाद से पटना 5 अप्रैल से 28 जून तक चलेगी। यह ट्रेन हर बुधवार को रात 22:50 पर चलेगी। यह हैदराबाद पटना स्पेशल ट्रेन प्रस्थान करने के बाद शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे पटना स्टेशन पर पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications