Indain Railway: गोरखपुर सहित 50 स्टेशनों पर पीएम जनऔषधि केन्द्र की सुविधा, मिलेंगी दवाएं

रेलवे ने देश के 50 देशों स्टेशनों पर जन औषधि केन्द्र बनाने का निर्णय लिया है।

jan aushadhi kendra

Railway Update Gorakhpur: भारत सरकार रेल मंत्रालय द्वारा रेल यात्रियों, स्टेशन आने व जाने वाले यात्रियों एवं आम जन को आवश्यक वांछनीय यात्री सुविधा के रूप में सम्पूर्ण भारतीय रेल पर सस्ती एवं सुलभ जेनेरिक दवा उपलब्ध कराने के लिये पायलट प्रोजेक्ट के तहत भारतीय रेल पर 50 स्टेशनों पर ''प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र'' बनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अन्तर्गत पूर्वोत्तर रेलवे पर गोरखपुर, बनारस, लखनऊ जं. एवं काशीपुर स्टेशनों को ''प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र'' खोलने के लिये चिन्ह्ति किया गया है।

रेलवे द्वारा स्टेशन आने व जाने वाले यात्रियों को सस्ती और सुलभ जेनेरिक दवायें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वांछनीय सुविधा के रूप में चिन्ह्ति स्टेशनों पर ''प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र'' स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इन औषधि केन्द्रों पर रेल यात्री जनता को बहुत कम मूल्य पर आवश्यक दवायें उपलब्ध हो सकेगी, जिसके लिये उन्हें स्टेशन के बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इन औषधि केन्द्रों का निर्माण् रेलवे द्वारा 100-120 वर्ग फुट के चिन्ह्ति स्थानों पर ऐसी जगह किया जायेगा, जहां यात्री जनता की आसान पहुंच हो सके। ''प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र'' बनाये जाने के लिये संबंधित मंडल द्वारा ई-निलामी के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया जायेगा। इसके कार्यान्वय के लिये मिशन मोड पर प्रारम्भिक कार्य किया जा रहा है। संबंधित रेल मंडलों द्वारा इस हेतु स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया अथवा कानकोर्स में स्थानों को चिन्ह्ति किया जायेगा।

स्टेषनों पर ''प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र'' के संचालन के लिये आवेदकों को फार्मा डिप्लोमा- डिग्री धारक होना आवश्यक होगा अथवा इन कर्मचारी के पास फार्मा में डिप्लोमा होना चाहिये। इसके निर्माण हेतु राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, अहमदाबाद ने सभी स्टेशनों के लिये एक समान आउटलेट बनाये जाने की अवधारणा तैयार की है। इस केन्द्र को चलाने के लिये आवंटी को तीन वर्ष का लाइसेन्स दिया जायेगा। लाइसेन्स धारी को रेलवे द्वारा निर्धारित मानकों एवं वैधानिक प्रावधानों का पालन करना होगा।
रेलवे प्रशासन द्वारा ''प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र'' योजना लागू करने से रेल यात्रियों को स्टेशनों पर सस्ती दवायें उपलब्ध हो सकेगी इसके साथ ही अनेक लोगों को इसके माध्यम से रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+