Indian Railway: सात ज्योतिर्लिंग की 22 जून से करें यात्रा, यहां देखें पूरी डिटेल
Gorakhpur News: अगर आप भी भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद उपयोगी है। आईआरसीटीसी की भारत गौरव ट्रेन 22 जून से सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने के लिए रवाना होगी। पर्यटक कम किराये में यह यात्रा कर सकते हैं।
इन जगहों की करें यात्रा
इस यात्रा में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के साथ ही द्वारकाधीश मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं।

कल से शुरु होगी यात्रा
सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा का शुभारंभ कल यानी 22 जून से हो रहा है। यह यात्रा एक जुलाई तक चलेगी। जिसमें 09 रात्रि एवं 10 दिन शामिल हैं। इस ट्रेन में श्रेणी अनुसार कुल 767 बर्थ हैं। सेकेंड एसी की 49, थर्ड एसी की 70 और स्लीपर की 648 सीटें हैं।
इन जगहों से कर सकते हैं यात्रा
इस यात्रा में जाने वाले यात्री गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या कैंट, बाराबंकी लखनऊ, कानपुर, उरई एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकते हैं।
मिलेंगी यह सुविधाएं
ट्रेन में यात्रियों का सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। उन्हें कोई समस्या न हो इसका इंतजाम किया गया है। नहाने के साथ ही ट्रेन में पूजा कक्ष का भी इंतजाम किया गया है। नाश्ते व भोजन की उत्तम व्यवस्था है। शाकाहारी भोजन यात्रियों को दिया जाएगा।
ऐसे करें टिकट बुक
इस यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते है। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये गोरखपुर-8595924273/8294814463, लखनऊ- 8287930908/8287930909/82879309 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications