Indian Railway: जोधपुर-वाराणसी मरूधर एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों को रेलवे ने किया शार्ट टर्मिनेट
Indian Rialway News: रेल प्रशासन द्वारा 14853-14854, 14863-14864 एवं 14865- 14866 वाराणसी सिटी-जोधपुर-वाराणसी मरूधर एक्सप्रेस एवं 19167-19168 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट ओरिजिनेशन वाराणसी जं0 से निम्नवत किया जायेगा ।
- वाराणसी सिटी से 19 अक्टूबर से 20 नवम्बर,2023 तक चलने वाली 14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर वाया अयोध्या कैण्ट मरूधर एक्सप्रेस, 14863 वाराणसी सिटी-जोधपुर वाया सुलतानपुर मरूधर एक्सप्रेस एवं 14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर वाया प्रतापगढ़ मरूधर एक्सप्रेस वाराणसी जंक्शन से चलाई जायेगी ।

- वाराणसी सिटी से 22 अक्टूबर से 21 नवम्बर,2023 तक चलने वाली 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस वाराणसी जं0 से चलाई जायेगी ।
- जोधपुर से 18 अक्टूबर से 19 नवम्बर,2023 तक चलने वाली 14854 जोधपुर-वाराणसी सिटी वाया अयोध्या कैण्ट मरूधर एक्सप्रेस, 14864 जोधपुर-वाराणसी सिटी वाया सुलतानपुर मरूधर एक्सप्रेस एवं 14866 जोधपुर-वाराणसी सिटी वाया प्रतापगढ़ मरूधर एक्सप्रेस वाराणसी जं0 पर शार्ट टर्मिनेट होगी ।
Gorakhpur News: खुद को CM का ओएसडी बता ठगी करती थी पुष्पा किन्नर, पुलिस ने की यह बड़ी कार्रवाई
- अहमदाबाद से 19 अक्टूबर से 18 नवम्बर,2023 तक चलने वाली 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी साबरमती एक्सप्रेस वाराणसी जं0 पर शार्ट टर्मिनेट होगी ।












Click it and Unblock the Notifications