Railway Kavach Technique : गोरखपुर-बाराबंकी रुट पर ट्रेनों के आमने-सामने की टक्कर को रोकेगा 'कवच'
गोरखपुर- बाराबंकी रेलमार्ग पर जल्द ही सुरक्षा प्रणाली कवच को लागू किया जाएगा। इसके लिए बजट का प्रावधान भी हो गया।

Gorakhpur News: रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए खास पहल की है। इस पहल से ट्रेनों की आमने-सामने होने वाली दुर्घटना को रोका जा सकेगा। हांलाकि यह कई रेलवे स्टेशनों के बीच पहले से ही है,लेकिन अब इसे गोरखपुर- बाराबंकी रुट पर भी लागू किया जाएगा। इसके लिए बजट में सात करोड़ रुपये मिले हैं। जिसकी बात हम कर रहे हैं वह है सुरक्षा प्रणाली कवच। कवच तकनीक का पहले ही सफल परीक्षण किया जा चुका है।
गोरखपुर-बाराबंकी रुट
रेलवे ने गोरखपुर से बाराबंकी रुट पर स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली तकनीक विकसित करने के लिए कुल 467 करोड़ बजट का प्रावधान किया है। शुरुआत में सात करोड़ से इसे विकसित किए जाएंगे। इस तकनीक से इस रुट पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।
क्या है यह तकनीक
इस तकनीक से आमने-सामने से एक ही ट्रैक पर आ रही दो ट्रेनों को टकराने से रोका जा सकेगा। दो ट्रेनों के एक ही ट्रैक पर आ जाने के बाद स्वत: ट्रेने एक दूसरे से कुछ दूरी पर रुक जाएंगी। लाल सिग्नल पार होते ही ट्रेन में अपने आप ब्रेक लग जाएगा। साथ ही पांच किलोमीटर के दायरे में सभी ट्रेनें बंद हो जाएंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के 10 अलग-अलग रूटों के 1440 किलोमीटर ट्रैक पर कवच तकनीक लगाने की योजना है। इस तकनीक से लोको पायलट की सभी गतिविधियों जैसे ब्रेक,हार्न,थ्रोटल हैंडल की निगरानी भी होती रहेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कवच बेहद ही अच्छी सुरक्षा प्रणाली हैं। जीरो एक्सीडेंट के लक्ष्य प्राप्ति के लिए इस प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। कवच को इस तरह से बनाया गया है कि यह उस स्थिति में एक ट्रेन को स्वचालित रूप से रोक देगा, जब उसे निर्धारित दूरी के भीतर उसी लाइन पर दूसरी ट्रेन के होने की जानकारी मिलेगी। इसका कार्य गोरखपुर- वाराणसी रुट पर जल्द ही शुरु हो जाएगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications