Indian Railway: अंतरराष्ट्रीय समपार जागरुकता दिवस पर रेलवे आयोजित करेगा यह खास कार्यक्रम

Gorakhpur News: अन्तर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस मनाये जाने के क्रम में पूर्वाेत्तर रेलवे पर 15 जून, 2023 को प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मुकेश मेहरोत्रा की देखरेख में पूर्वाेत्तर रेलवे मुख्यालय के आसपास वाराणसी एवं लखनऊ मण्डल के विभिन्न समपारों पर जागरूकता के अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। समपारों पर दुर्घटनाओं से बचाव एवं रोकथाम हेतु समपार जागरूकता दिवस पर संरक्षा अधिकारियों एवं संरक्षा सलाहकारों द्वारा विभिन्न स्थानों पर संरक्षा संदेश, बैनर एवं पोस्टर का प्रदर्शन करते हुये सड़क उपयोगकर्त्ताओं एवं ग्रामीणों को जागरूक किया जायेगा।

इसके अतिरिक्त पूर्वाेत्तर रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर संदेश प्रसारित कर यात्रियों को समपारों पर सावधानी बरतने हेतु सतर्क किया जायेगा। पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा समपार दिवस पर एसएमएस के माध्यम से भी संदेश प्रसारित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

train

इस अवसर पर पूर्वाेत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल के गोरखपुर के आस-पास के स्टेशनों पर उप मुख्य संरक्षा अधिकारी- इंजीनियरिंग विल्सन लुगुन द्वारा अपनी संरक्षा टीम के साथ संरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जायेगा। इसी प्रकार वाराणसी मण्डल के गोरखपुर के आस-पास के स्टेशनों पर उप मुख्य संरक्षा अधिकारी- यांत्रिक कार्तिकेय सिंह द्वारा अपनी संरक्षा टीम के साथ संरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जायेगा। इसके अतिरिक्त लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मण्डल के मण्डलीय संरक्षा अधिकारियों द्वारा अपनी संरक्षा टीम के साथ मण्डलों के विभिन्न स्टेशनों एवं समपारों पर यात्रियों, समपार उपयोगकत्ताओं एवं आम जनता को तथा सड़क वाहन चालकों को समपारों पर बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+